फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Rain Alert: possibility of heavy rain from Kerala to Bengal for next five days, know weather updates

Rain Alert: केरल से बंगाल तक अगले पांच दिन झमाझम बरसात के आसार, गुजरात-बिहार में16 की मौत; रांची में स्कूल बंद

Thu, 19 Jun 2025 05:21 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Jun 2025 05:21 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले दो से चार दिन तक केरल से पश्चिम बंगाल व असम से ओडिशा तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
IMD Rain Alert: possibility of heavy rain from Kerala to Bengal for next five days, know weather updates
भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

केरल में समय से एक सप्ताह पहले दस्तक देने और फिर कुछ दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ने लगा है। मानसून ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दी। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश समेत कुछ तटीय राज्यों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वर्षाजनित घटनाओं में गुजरात और बिहार में 16 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के बलिया, मऊ, गाजीपुर व सोनभद्र समेत कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। हालांकि, पांच दिन की देरी से पहुंचा। राजस्थान में तय समय से एक सप्ताह पहले ही मानसून पहुंच गया। दोनों ही राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जो दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है। मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में भी आगे बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल से बंगाल तक चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले दो से चार दिन तक केरल से पश्चिम बंगाल व असम से ओडिशा तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड के रांची में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे। प. बंगाल पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में जमकर बारिश
पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य एवं दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, झारखंड, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ, कोंकण-गोवा व मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हुई। असम, मेघालय, मणिपुर, प. बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु में भी कई जगह मूसलाधार बारिश हुई।

रांची में चार उड़ानें रद्द
खराब मौसम के कारण बुधवार को रांची हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली-रांची-दिल्ली सेक्टर की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान और इंडिगो की तीन उड़ानें - दिल्ली-रांची-दिल्ली, अहमदाबाद-रांची और रांची-शमशाबाद शामिल हैं।

हिमाचल में अगले 2-3 दिन में दस्तक देगा मानसून
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक कर मानसून के लिए तैयारियों की समीक्षा की और किसी भी तरह के आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

गुजरात में चार, बिहार में 12 की गई जान
गुजरात के बोटाड जिले में बुधवार तड़के कार उफनती नदी में बह गई। कार में नौ लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई और शेष लापता हैं। बचाव दल उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, बिहार में मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई। इसमें बक्सर में चार, पश्चिमी चंपारण में तीन, कटिहार में दो और कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी जिलों से एक-एक मौतें शामिल हैं।

 

पंजाब-हरियाणा में सामान्य से नीचे तापमान
भारी बारिश के एक दिन बाद पंजाब और हरियाणा में सामान्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश हुई। वहीं, हरियाणा में अंबाला, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, सिरसा और नूह में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी इस दौरान हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया, जो पिछले हफ्ते तक 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed