फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD : No major relief from intense heat delhi ncr and northweast india till June 15

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Thu, 09 Jun 2022 08:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 08:21 PM IST
सार

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि 12 जून से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में प्री-मॉनसून गतिविधि की भविष्यवाणी की गई है। वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान बना रहेगा। 

विज्ञापन
IMD : No major relief from intense heat delhi ncr and northweast india till June 15
भीषण गर्मी से 15 जून तक कोई बड़ी राहत की संभावना नहीं : आईएमडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में सप्ताहांत में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की कमी आएगी। हालांकि 15 जून तक कोई बड़ी राहत की संभावना नहीं है।  आईएमडी ने बताया कि नमी वाली पुरवाई हवाएं 16 जून से इन हिस्सों को काफी राहत देंगी। 

विज्ञापन


आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने कहा, "गुरुवार को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी है, लेकिन तापमान में भारी वृद्धि की भविष्यवाणी नहीं की गई है।" गर्म और शुष्क हवाओं के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत 2 जून से लू की चपेट में हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि अभी चल रही हीटवेव की तीव्रता अप्रैल और मई में दर्ज की गई हीटवेव की तीव्रता से कम है, लेकिन प्रभाव का क्षेत्र बराबर है।  

आईएमडी अधिकारी ने बताया कि 12 जून से पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में प्री-मॉनसून गतिविधि की भविष्यवाणी की गई है। वहीं उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को 11-12 जून को थोड़ी राहत मिल सकती है। सप्ताहांत में बादल छाए रहें लेकिन बारिश की संभावना कम है। 15 जून तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।"

उन्होंने आगे बताया, "इन हिस्सों में 16 जून के बाद से नमी से लदी पुरवाई हवाओं के कारण बादलों की गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या मानसून सामान्य तिथि के आसपास दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में पहुंच जाएगा, जेनामणि ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

पिछले साल आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि मानसून अपनी सामान्य तिथि (27 जून) से लगभग दो सप्ताह पहले दिल्ली में आ जाएगा। हालांकि यह 13 जुलाई को राजधानी और आसपास के इलाकों में पहुंचा जिससे यह मानसून 19 साल में सबसे ज्यादा देरी से पहुंचा था। 


गंगानगर में पारा 47 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के गंगानगर में गुरुवार को तापमान 47 डिग्री और दिल्ली के नजफगढ़ में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed