फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD issues yellow alert for thunderstorm in parts of Guj, MP & Maharashtra

येलो अलर्ट जारी: गुजरात, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में चलेगी आंधी, एक दो दिनों में हो सकती है वर्षा

Tue, 08 Mar 2022 02:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई 
पीटीआई, मुंबई  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Mar 2022 02:08 PM IST
सार

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NWFC) के अनुसार पूर्वी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ रेखा) केरल के तट से लेकर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कोंकण तट तक जा रही है। इससे हवाओं का संगम हो रहा है। 

विज्ञापन
IMD issues yellow alert for thunderstorm in parts of Guj, MP & Maharashtra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पश्चिम हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने 'येलो' अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (NWFC) के अनुसार पूर्वी हवाओं की एक द्रोणिका (ट्रफ रेखा) केरल के तट से लेकर दक्षिण-पूर्व अरब सागर में कोंकण तट तक जा रही है। इससे पूर्वी व पश्चिमी हवाओं का मिलन हो रहा है। 
विज्ञापन


विभाग ने कहा कि मौसम के इस सिस्टम के कारण इक्का दुक्का स्थानों पर आंधी, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 8 से 10 मार्च तक महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम इसी तरह बिगड़ा रहेगा। आठ व नौ मार्च को उत्तर मध्य महाराष्ट्र और लगे हुए मराठवाड़ा के इलाकों में कुछेक स्थानों पर मूसलधार बारिश भी सकती है। मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पालघर, ठाणे, रायगढ़ व रत्नागिरी में धुलभरी आंधी के साथ बिजली चमकने व मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले दो दिनों में मध्यम वर्षा हो सकती है। इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार रात भी आंधी चली व बूंदाबांदी हुई। आईएमडी किसी भी मौसम की स्थिति की तीव्रता को देखते हुए  चार रंगों पर आधारित चेतावनियां - ग्रीन अलर्ट, येलो अलर्ट, आरेंज अलर्ट, व रेड अलर्ट जारी करता है, ताकि जान माल की हानि से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed