फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD issues red alerts for fourt districts of Kerla, orange alerts for 8 districts on December 2

Kerala Weather: मौसम विभाग ने केरल के चार जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट, भारी बारिश की भविष्यवाणी

Sun, 01 Dec 2024 06:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

Kerala Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के चार जिलो में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, उत्तरी कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
IMD issues red alerts  for fourt districts of Kerla, orange alerts for 8 districts on December 2
बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को केरल के चार जिलो में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, उत्तरी कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है। रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताई गई। 

विज्ञापन


आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा, दो दिसंबर को बारिश की गतिविधि बढ़ेगी। अधिकांश स्थानों पर 'हल्की से मध्यम बारिश' होने की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर 'भारी से अत्यधिक भारी बारिश' और कुछ स्थानों पर 'भारी बारिश' होने की संभावना है। इसके अलावा, आईएमडी ने कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। जबकि पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।  
विज्ञापन


रेड अलर्ट का मतलब 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी से अत्यधिक भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश और येलो अलर्ट का मतलब 6 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने निचले क्षेत्र, भूस्खलन और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देश के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की सलाह दी है। इसके अलावा, नदी किनारों और बांध क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को भी अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार जगह खाली करने के लिए कहा गया है। 

केएसडीएमए ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने और नागरिकों की गैरजरूरी आवाजाही पर रोक लगाने की सलाह दी है। उसने प्रमुख सड़कों पर पानी भरने और खराब दृश्यता के कारण ट्रैफिक जाम की चेतावनी दी है। केएसडीएमए ने यह भी चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और नदी किनारों में बाढ और पेड़ों के उखड़ने से बिजली क्षेत्र को नुकसान हो सकता है। 

 
प्राधिकरण ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 1 से 4 दिसंबर तक केरल तट, 1 से 5 दिसंबर तक लक्षद्वीप तट और 3-4 दिसंबर को कर्नाटक तट पर मछली पकड़ने का काम न करने की सलाह दी है। 
  
संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed