फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   imd issues orange alert hailstorm rain warning multiple states

मौसम ने ली अंगड़ाई: कई राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में फसलें तबाह!

Sat, 04 Apr 2026 07:06 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 07:06 PM IST
सार

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश, तेज रफ्तार से चलने वाली हवाओं और ओलावृष्टि का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यूपी, पंजाब, एमपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में इसका असर दिख रहा है। राजस्थान में ओलों से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
imd issues orange alert hailstorm rain warning multiple states
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। देश के एक बड़े हिस्से में अचानक आए इस बदलाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि और बिजली कड़कने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


किन राज्यों में है सबसे ज्यादा खतरा? 
मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर मध्य भारत तक के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन सभी इलाकों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट है, जहां भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


यहां भी दिखेगा मौसम का असर
देश के कई अन्य हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि वहां मौसम खराब हो सकता है और लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम बिगड़ सकता है। एक तरफ जहां देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, वहीं ओडिशा में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और उमस को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: केरल में सियासी भूचाल: माकपा के बागी सुधाकरण ने राहुल गांधी संग साझा किया मंच, सीएम विजयन को बताया 'छोटा नेता'


जमीन पर दिखने लगा असर
इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर अब दिखने लगा है। शनिवार शाम को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज हवाओं के साथ जमकर ओले गिरे और बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश की वजह से ग्वालियर और रीवा जैसे इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है।

राजस्थान में फसलों को हुआ नुकसान
उत्तर प्रदेश के कानपुर और हिमाचल के धर्मशाला में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। राजस्थान के कई जिलों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इसे 'प्राकृतिक आपदा' करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है। सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed