{"_id":"65e291400379dc2b52013479","slug":"imd-heat-wave-possibility-north-and-central-india-march-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMD: इस साल अभी से पसीने छुड़ाएगी चिलचिलाती धूप-गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में मार्च से ही लू चलने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IMD: इस साल अभी से पसीने छुड़ाएगी चिलचिलाती धूप-गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में मार्च से ही लू चलने की संभावना
Sat, 02 Mar 2024 08:08 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:08 AM IST
सार
महापात्रा ने बताया कि उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत–तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
गर्मी, मौसम समाचार, Weather news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल ग्रीष्मकाल की शुरुआत से ही तपिस तेज रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पूरी गरमी अल नीनो की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में मार्च से मई के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
महापात्रा ने बताया कि उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत–तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मार्च में उतर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
महापात्रा ने कहा कि अलनीनो (मध्य प्रशांत महासागर में समुद्री जल के नियमित अंतराल पर गर्म होने की स्थिति) गर्मी के पूरे मौसम में बना रहेगा तथा उसके बाद तटस्थ स्थिति बन सकती है। ला-नीना परिस्थिति मानसून के उत्तरार्ध में बनने की संभावना है। यह आमतौर पर भारत में अच्छी मानसूनी वर्षा से संबंधित है। अलनीनो में प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहता है और इसके प्रभाव से भारत में अधिक गर्मी महसूस की जाती है।
विज्ञापन
इस महीने सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान
आईएमडी महानिदेशक ने आगे बताया कि देश में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घकालिक औसत 29.9 मिलीमीटर के 117 प्रतिशत से अधिक) हो सकती है। इस दौरान दक्षिण प्रायद्वीप के सुदूर दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।