{"_id":"634e6e6cf5747650203bcc0e","slug":"imd-forecasts-cyclone-over-bay-of-bengal-this-weekend","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMD forecasts: दिवाली पर इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चक्रवात की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IMD forecasts: दिवाली पर इन राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चक्रवात की चेतावनी
Tue, 18 Oct 2022 02:58 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:58 PM IST
सार
ओडिशा सरकार ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए अपने कर्मचारियों की 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य ने अपने तटीय जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल)
- फोटो : Social Media
विस्तार
दशहरा के बाद अब दिवाली का मजा भी किरकिरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली या उससे पूर्व या फिर उसके बाद तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे दीए जलाना, बाहर रोशनी करना आसान नहीं रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सप्ताहांत तक चक्रवात में बदल सकता है। अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 अक्तूबर की सुबह तक एक अवसाद में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान के तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
चक्रवात के बाद इन राज्यों में बारिश की संभावना
अगर कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदलता है तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश होगी। यह बारिश दिवाली के रंग में भंग डाल सकती है।
चक्रवात की तीव्रता पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता: मौसम विभाग
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि हालांकि अवसाद अच्छी तरह से चिह्नित होने और तूफान में बदलने की संभावना है, लेकिन इसकी तीव्रता और इसके पथ पर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही चक्रवात के बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की
ओडिशा सरकार ने पूर्वानुमान को देखते हुए अपने कर्मचारियों की 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य ने अपने तटीय जिलों को भी अलर्ट पर रखा है।
विज्ञापन