फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD Cyclone Mocha intensify as very severe cyclonic storm Bangladesh Myanmar Coastal Area Latest News Update

Cyclone Mocha: ‘मोका’ भीषण चक्रवात में बदला; बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ा; जानें सबकुछ

Fri, 12 May 2023 08:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 May 2023 08:44 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
IMD Cyclone Mocha intensify as very severe cyclonic storm Bangladesh Myanmar Coastal Area Latest News Update
चक्रवात तूफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चक्रवात 'मोका' तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शुक्रवार को भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इस दौरान 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा चली। अनुमान है कि यह बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में था।

विज्ञापन


175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी
मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि चक्रवात मोका और तेज होता जाएगा। यह कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इस वजह से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


भारत में यहां बारिश के आसार
चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोका का रूट क्या होगा?
मोका तूफान के रूट को लेकर मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाया गया था कि चक्रवात भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा। हालांकि अब चक्रवात के क्षेत्र को देखने के बाद पता चला कि यह बंगाल की खाड़ी से उठकर उत्तर-पूर्वोत्तर बांग्लादेश-म्यांमार तट की आरे मुड़ गया है।

कैसे पड़ा 'मोका' नाम?
इस शक्तिशाली तूफान को 'मोका' नाम मिडिल ईस्ट एशिया के एक देश यमन ने दिया है। 'मोका' यमन का एक शहर है, जिसे मोखा भी कहते हैं। ये शहर अपने कॉफी व्यापार के लिए जाना जाता है। इसी के नाम पर 'मोका कॉफी' का भी नाम पड़ा।


कौन देता है चक्रवातों के नाम?
संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक (ESCAP) पैनल के 13 सदस्य देश तूफानों का नाम देते हैं। इसमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाइलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। इस क्षेत्र में उत्पन्न चक्रावतों के नाम देने वाले ग्रुप शामिल देश अल्फाबेटिकली नाम देते हैं। जैसे कि B से बांग्लादेश पहले आता है तो वह पहले नाम सुझाएगा, फिर भारत और फिर ईरान और बाकी देश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed