{"_id":"5db1b9d58ebc3e0160261153","slug":"imd-advisory-for-goa-till-27-october-due-to-heavy-rainfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अक्तूबर तक पर्यटक नहीं जाए गोवा, मौसम विभाग की एडवायजरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
27 अक्तूबर तक पर्यटक नहीं जाए गोवा, मौसम विभाग की एडवायजरी
Thu, 24 Oct 2019 08:18 PM IST
paliwal पालीवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 24 Oct 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मौसम विभाग ने गोवा जाने वालों के लिए पर्यटकों के लिए एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि वो 27 अक्तूबर तक राज्य में घूमने के लिए न आएं। विभाग ने कहा है कि राज्य में इस दौरान भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अरब सागर में बने चक्रवात के चलते अगले चार दिन (24 से 27 अक्तूबर) तक भारी बारिश होगी। गुरुवार को गोवा में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में पहली अक्टूबर से अब तक 144 फीसद मानसूनी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आईएमडी के गोवा निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति पडगलवारने कहा कि चक्रवात पूर्व-उत्तरपूर्वी दिशा में अग्रसर हो रहा है, जिससे तटीय इलाके में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार से देश के दक्षिणी इलाकों में ये गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। एजेंसी की मानें तो उत्तरपूर्वी मॉनसून के कारण बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हुई है।
विज्ञापन