फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMA kerala study says doctor dies early than general public know why

स्टडी में खुलासा- आम लोगों के मुकाबले डॉक्टरों की होती है पहले मौत

Mon, 20 Nov 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
IMA kerala study says doctor dies early than general public know why

लंबी जिंदगी जीने के लिए लोगों की सबसे ज्यादा मदद करने वाले डॉक्टरों पर मौत का साया मंडरा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की एक स्टडी के मुताबिक आम आदमी के मुकाबले डॉक्टरों की मौत जल्दी हो जाती है। ये आकंड़ा केरल के डॉक्टरों से जुड़ा है, जहां मलयाली 74.9 साल जीता है और एक डॉक्टर इसके मुकाबले सिर्फ 61.75 साल की जिंदगी ही पूरी कर पाता है।

विज्ञापन


ये रिपोर्ट 10 साल के शोध पर तैयार की गई है और इसका हिस्सा करीब 10 हजार डॉक्टरों को बनाया गया । 2007 से लेकर 2017 के बीच की गई स्टडी के दौरान करीब 282 डॉक्टरों की मौत हो गई, जिसमें 87 फीसदी पुरुष और 13 फीसदी महिलाएं थी। साथ ही 27 फीसदी हर्ट अटैक, 25 फीसदी कैंसर, 2 फीसदी संक्रमण और 1 फीसदी की अन्य कारणों से मौत हुई है।
विज्ञापन


आईएमए के रिसर्चर का कहना है कि डॉक्टर आम लोगों के मुकाबले जीवन को ज्यादा बेहतर ढंग से जीना जानते हैं इसके बावजूद उनकी मौत पहले हो जाना बेहद चौंकाने वाला है। डॉक्टरों की जल्दी मौत हो जाने पर आईएमए की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि आकंड़े में सरकारी ही नहीं प्राइवेट डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: डॉक्टर ही प्रदूषण से डर कर विदेश भागने लगे तो क्या होगा मरीजों का...

आईएमए ने अपनी रिसर्च में इसके पीछे कई कारण पाए हैं, जैसे हद से ज्यादा काम, काम का बोझ और रोज तरह-तरह के मरीजों का सामना करना है। प्रदीप कुमार ने कहा कि इन कारणों की वजह से डॉक्टर दिल की बीमारी, डायबटिज और लक्वे जैसी घातक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। आईएमए केरल अब डॉक्टरों की रोजमर्रा जिंदगी और खाने की आदतों पर काम करने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed