{"_id":"63a41f9e2cbbf8245d369747","slug":"ima-alerts-and-appeals-to-the-public-to-follow-covid-appropriate-behaviour-with-immediate-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: फिर से मंडराने लगा कोरोना का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी, इन नियमों को पालन करने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: फिर से मंडराने लगा कोरोना का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी, इन नियमों को पालन करने की सलाह
Thu, 22 Dec 2022 02:54 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 22 Dec 2022 02:54 PM IST
सार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) ने कहा है कि फिलहाल भारत में स्थिति चिंताजनक नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। बस रोकथाम पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन, अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) ने अलर्ट जारी किया है। IMA ने सभी लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। आईएमए ने कहा है कि फिलहाल भारत में स्थिति चिंताजनक नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। बस रोकथाम पर ध्यान देने की जरूरत है। आईएमए ने कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसे लोगों से पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
आईएमए ने कहा है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में मजबूत बुनियादी ढांचे, समर्पित चिकित्सा जनशक्ति, सरकार से सक्रिय नेतृत्व समर्थन, पर्याप्त दवाओं और टीकों की उपलब्धता के साथ, भारत अतीत की तरह किसी भी घटना का प्रबंधन करने में सक्षम होगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सरकार से अपील करता है कि वह संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आपातकालीन दवाएं, ऑक्सीजन आपूर्ति और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करके 2021 में देखी गई ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयारियों को बढ़ाए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने राज्य और स्थानीय को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
आईएमए ने जारी की ये एडवाइजरी
1. सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग करना है।
2. सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी है।
3. साबुन और पानी या सैनिटाइजर से नियमित रूप से हाथ धोना।
4. सार्वजनिक समारोहों जैसे विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों आदि से बचना चाहिए।
5. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचें।
6. बुखार, गले में खराश, खांसी, लूज मोशन आदि जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
7. एहतियाती खुराक सहित अपना कोविड टीकाकरण जल्द से जल्द करवाएं।
8. समय-समय पर जारी सरकारी एडवायजरी का पालन करें।
विज्ञापन