{"_id":"667d949da4f2fc02440d6e3c","slug":"illegal-bars-and-pubs-paan-shops-razed-in-thane-district-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे और मीरा-भायंदर में नगर निकाय की बड़ी कार्रवाई, 13 अवैध बार-पब और 31 पान की दुकानें ढहाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे और मीरा-भायंदर में नगर निकाय की बड़ी कार्रवाई, 13 अवैध बार-पब और 31 पान की दुकानें ढहाई
Thu, 27 Jun 2024 10:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:04 PM IST
सार
Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशों के बाद ठाणे नगर निकाय और मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) ने गुरुवार को 13 अवैध बार और 30 से ज्यादा पान की दुकानों को ढहाया।
विज्ञापन
ठाणे में अवैध पब और बार पर कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाणे नगर निकाय और मीरा-भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) ने गुरुवार को 13 अवैध बार और 30 से ज्यादा पान की दुकानों को ढहा दिया। यह कार्रवाई तब की गई है, जब एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे बार मामले में नशीला पदार्थ बेचने वाले जोड़ों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा, ठाणे शहर में बिना अनुमति के संचालन के लिए आठ अनाधिकृत बार, पब और 31 पान की दुकानों को हटा दिया गया है। अभियान आगे जारी रहेगा। इसी तरह की कार्रवाई पड़ोसी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की सीमा के भीतर की गई। निकाय प्रमुख राजेश काटकर ने कहा कि पांच अवैध बार ध्वस्त किए गए और शुक्रवार को और बार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: Thane Municipal Corporation takes bulldozer action against illegal bars and pubs, in Thane. pic.twitter.com/NATFbjIuFs
— ANI (@ANI) June 27, 2024
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कल्याण में नगर निकाय प्रमुख इंदुरानी जाखड़ ने निगम कर्मचारियों को अवैध बार और पब के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों अभियान चलाया गया, वहां बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगी हुई हैं।
शिंदे ने बुधवार को ठाणे और पड़ोसी मीरा भायंदर के नगर निगम और पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में सभी अवैध बार और पब के साथ-साथ नशीली दवाओं से जुड़ी गतिविधियों में लगी संपत्तियों क गिरा दें और बुलडोजर से हटा दें।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि उनके निर्देश पर ठाणे नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन से युवा पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ता है और इस खतरे को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।