फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Kharagpur's hand in the murder of son Faizan: Rehana; Said- How long will mothers keep losing their child

IIT Kharagpur: रेहाना बोलीं- बेटे फैजान की हत्या में आईआईटी खड़गपुर का हाथ; आखिर कब तक मांएं बच्चों को खोएंगी

Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 01:30 AM IST
सार

आईआईटी खड़गपुर के छात्र फैजान अहमद के हत्या के मामले में फैजान की मां रेहाना ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि मेरे बेटे की मौत में आईआईटी खड़गपुर अथॉरिटी का हाथ है। आईआईटी खड़गपुर ने मेरे जीने का सहारा छीन लिया है। 

विज्ञापन
IIT Kharagpur's hand in the murder of son Faizan: Rehana; Said- How long will mothers keep losing their child
आईआईटी खड़गपुर के छात्र की हत्या - फोटो : Amarujala

विस्तार

‘मेरे बेटे की हत्या में आईआईटी खड़गपुर अथॉरिटी का हाथ है। यह किसी स्टूडेंट का काम नहीं है। मुझे अब खूनी चाहिए, किसने मारा और क्यों मारा, मुझे यह जानना है। इतना निर्मम ढंग से क्यों मारा मेरे बेटे को। मेरा तो एक ही बेटा था। उसी को देखकर मैं जी रही थी।आईआईटी खगड़पुर ने मेरे जीने का सहारा छीन लिया।’ ये कहते हुए आईआईटी खड़गपुर में पढ़ने लाले फैजन अहमद की मां रेहाना अहमद फफक पड़ीं। अमर उजाला से बातचीत में रेहाना अहमद ने तिनसुकिया से कहा, ‘मेरे बेटे ने कौन सा इतना बड़ा जुल्म कर दिया था कि उसकी हत्या कर दी गई। कानून था, पुलिस थी। अगर कुछ किया था तो पुलिस के हवाले करते। पुलिस उसकी छानबीन करती। आईआईटी खड़गपुर अथॉरिटी से सवाल करती हैं, आप लोगों को किसने मेरे बेटे की जान लेने का हक दिया।’

विज्ञापन


'IIT अथॉरिटी ने ही हत्या की है'
रेहाना अहमद कहती हैं कि विद्यार्थियों के पास पिस्तौल-गोली कहां से आएगी? हत्या आईआईटी अथॉरिटी ने किया है। यह किसी स्टूडेंट का काम नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आईआईटी अथॉरिटी ने किया है। इसलिए वे इसे छुपाने की कोशिश कर रही हैं। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तो चाकू और गोली के निशान मिलने की बात कही गई है। विद्यार्थियों के पास पिस्तौल-गोली कहां से आएगी। गोली या पिस्तौल लेकर स्टूडेंट्स थोड़े ने आईआईटी में घुमते हैं। वहां पर तो हर वक्त जांच होती है।
विज्ञापन


बेटे की हत्या के पीछे है कोई गहरा राज
हत्या के पीछे का कारण क्या हो सकता है, इस पर रेहाना कहती हैं, कुछ तो बात है। कोई गहरा राज है, इसके पीछे। लगता है कोई बहुत बड़ी बात है, जो अभी तक सामने नहीं आई है। अगर कोई बड़ी बात नहीं हो तो आईआईटी इतना नहीं लड़ता। वे डिब्रूगढ़ पहुंच गए। वे डिवीजन बैंच में चले गए। अगर छात्र ने आत्महत्या की होती तो वे इतनी दूर तक नहीं जाते। हम शुरू से ही कह रहे थे कि हमारा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, वह बात सही साबित हुआ। हमें पूरा विश्वास है कि अब, उस राज से कोर्ट के माध्मम से पर्दा हटेगा। हमें न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


131 IIT छात्रों की हुई है मौत
फैजान की मां रेहाना अहमद ने दावा किया कि वे 2022 से 2023 के अंतिम तक देश भर के आईआईटी में 131 से अधिक विद्यार्थियों की मौत हुई है। उनमें से ज्यादातर का खून हुआ है, आत्म हत्या नहीं है। उन्होंने कहा, वे उन माता-पिताओं के संपर्क में हैं, जिनके बच्चे आईआईटी में मारे गए हैं। उन्होंने कहा, हर साल अगर 131 बच्चों को खो देंगे तो देेश का भविष्य कहां जाएगा।

‘शिक्षामंत्री जी, कैसे हो जाता है स्टूडेंट्स का मर्डर?’
उन्होंने रोते हुए कहा, मैं केंद्रीय शिक्षामंत्री से निवेदन करना चाहती हूं कि मेरा तो एक ही बेटा था, वह भी छीन लिया। फिर ऐसी घटना नहीं हो, इसके लिए कड़े कदम उठाइए। उन्होंने कहा, केंद्रीय शिक्षामंत्री का काम केवल बच्चों का परीक्षा लेना तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। जो बच्चे पास करके इतनी दूर तक पहुंचते हैं। उस स्टूडेंट का कैसे मर्डर होता है। क्यों मर्डर होता है, क्यों मारते हैं? इसका भी शिक्षमंत्री को छानबीन करना चाहिए। सरकार कड़ी कार्रवाी करे। सरकार इसको रोके। सरकार इसमें हस्तक्षेप करे। तभी यह रूकेगा। नहीं तो यह चलता रहेगा। उन्होंने कहा, शिक्षामंत्री जी, और कितनी मां अपने बच्चों को खोएंगी।


आत्महत्या नहीं, फैजान की हत्या हुई: कोर्ट
उल्लेखनीय है कि दो साल पहले फैजान आईआईटी खड़गपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष का छात्र था। 14 अक्टूबर, 2022 को आईआईटी खड़गपुर के एक छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था। फैजान के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया था कि उनके बेटे की हत्या किया गया है।अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद शव का दोबारा हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि छात्र फैजान अहमद के गले पर चाकू का निशान और शव पर कथित गोली के निशान भी पाए गए। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का है। इसी साल मई में दूसरी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट हाई कोर्ट को सौंपी गई थी।
अगले सप्ताह हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई करने वाला है। उससे पहले एक्सपर्ट कमेटी भी फाइनल रिपोर्ट दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed