{"_id":"64d2d63cb569dbf893042447","slug":"iit-hyderabad-mtech-student-from-odisha-dies-by-suicide-in-hostel-room-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: आईआईटी हैदराबाद की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी, ओडिशा की रहने वाली थी ममिता नायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: आईआईटी हैदराबाद की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में की खुदकुशी, ओडिशा की रहने वाली थी ममिता नायक
Wed, 09 Aug 2023 05:26 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 09 Aug 2023 05:26 AM IST
सार
हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले में स्थित आईआईटी में एक महीने से भी कम समय में छात्रों की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 21 वर्षीय छात्र कार्तिक ने विशाखापत्तनम में समुद्र में डूबकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
आईआईटी हैदराबाद
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) हैदराबाद की छात्रा ममिता नायक (23) ने मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी कर ली। ममिता सात अगस्त की रात अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी मिली। ओडिशा की रहने वाली ममिता एमटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि संस्थान के अधिकारियों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक छात्रा के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
संगारेड्डी ग्रामीण के उपनिरीक्षक राजेश नायक ने कहा कि ममिता नायक नाम की 23 वर्षीय छात्रा सोमवार की रात आईआईटी परिसर में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई थी। वह ओडिशा की मूल निवासी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
हैदराबाद के पास संगारेड्डी जिले के कांडी में स्थित आईआईटी में एक महीने से भी कम समय में छात्रों की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 21 वर्षीय छात्र कार्तिक ने विशाखापत्तनम में समुद्र में डूबकर आत्महत्या कर ली थी।