फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT delhi do not want its name to be collaborated with FIITJEE on soon opened to be Metro Station

आईआईटी दिल्ली प्रबंधन ने जताई आपत्ति, शहरी विकास मंत्रालय, एमएचआरडी और डीएमआरसी को दी शिकायत

Mon, 28 May 2018 12:22 PM IST
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
IIT delhi do not want its name to be collaborated with FIITJEE on soon opened to be Metro Station
आईआईटी मेट्रो स्टेशन

दिल्ली मेट्रो की बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट की मजेंटा लाइन पर फिटजी आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नाम को लेकर आईआईटी दिल्ली और डीएमआरसी में विवाद गहरा गया है। डीएमआरसी ने उक्त लाइन पर आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नाम के साथ फिटजी जोड़ दिया है, जिस पर आईआईटी दिल्ली प्रबंधन ने आपत्ति की है। आईआईटी का तर्क है कि फिटजी एक निजी कोचिंग शिक्षण संस्थान है, ऐसे में आईआईटी के नाम की ब्रांडिंग का गलत प्रयोग होगा।

विज्ञापन


नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाली बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट के बीच चलने वाली मेट्रो लाइन का 28 मई को उद्घाटन है और 29 मई से आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा शुरू होनी है। लेकिन मेट्रो लाइन शुरू होने से पहले ही स्टेशन के नाम को लेकर विवाद गहरा गया है। आईआईटी प्रबंधन का तर्क है कि डीएमआरसी ने इस मामले में उनसे अनुमति तक नहीं ली है। अब इस मामले में प्रबंधन ने शहरी विकास मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और डीएमआरसी को भी शिकायत दी है। डीएमआरसी ने को-ब्रांडिंग के तहत आईआईटी मेट्रो स्टेशन के नाम से पहले फिटजी जोड़ा है, जिसके तहत अब उसका नाम फिटजी आईआईटी रख दिया गया है।  
विज्ञापन


आईआईटी व आईआईएम से मिलते जुलते नामों पर रोक

केंद्र सरकार ने कुछ महीनों पहले ही पॉलिसी तैयार की है, जिसमें साफ लिखा है कि आईआईटी और आईआईएम जैसे मिलते-जुलते नाम अन्य शिक्षण संस्थानों के नहीं हो सकते हैं। सरकार ने यह नियम आईआईटी व आईआईएम की ब्रांडिंग प्रभावित होने के चलते लिए गए हैं, क्योंकि निजी शिक्षण संस्थान इन नामों से अपनी ब्रांडिंग करते हैं और छात्र भ्रमित होकर उक्त संस्थानों में दाखिला ले लेते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी ब्रांड है, निजी कोचिंग संस्थान के साथ नहीं जोड़ सकते

आईआईटी एक ब्रांड है। दुनिया भर में आईआईटी की अपनी एक अलग पहचान है। वहीं, फिटजी एक निजी कोचिंग शिक्षण संस्थान है और इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए कोचिंग करवाता है। ऐसे में आम लोगों के बीच स्टेशन के नाम (फिटजी आईआईटी) को लेकर कंफ्यूजन होगा। छात्र समेत अभिभावक यही सोचेंगे कि आईआईटी और फिटजी में कोई समझौता है, इसलिए उक्त दोनों का नाम एक साथ प्रयोग किया गया है। -प्रो. रामगोपाल राव, डायरेक्टर, आईआईटी दिल्ली।  


डीएमआरसी ने कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया

मामला न्यायालय में है, हम उठाए गए मामले की जांच करने के बाद अदालत में जवाब दाखिल करेंगे। डीएमआरसी ने इस मामले में कुछ भी गैरकानूनी नहीं किया है। - अनुज दयाल, प्रवक्ता, डीएमआरसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed