फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IIT Bombay congratulates new Twitter CEO Parag Agrawal his professor calls him typical topper

Parag Agrawal: ट्विटर के नए सीईओ को आईआईटी बॉम्बे ने दी बधाई, प्रोफेसर ने पराग अग्रवाल को बताया 'टिपिकल टॉपर'

Tue, 30 Nov 2021 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Nov 2021 08:06 PM IST
सार

आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने वाले पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बनाया गया है। अपने पूर्व छात्र की इस उपलब्धि पर संस्थान ने उन्हें बधाई दी है। उनके पूर्व शिक्षकों ने पढ़ाई के दौरान अग्रवाल के प्रदर्शन के बारे में बताया।

विज्ञापन
IIT Bombay congratulates new Twitter CEO Parag Agrawal his professor calls him typical topper
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

आईआईटी बॉम्बे ने मंगलवार को अपने पूर्व छात्र पराग अग्रवाल को दिग्गज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का सीईओ बनाए जाने के लिए बधाई दी। यहां पर अग्रवाल के शिक्षकों ने कहा कि 'फोकस' और 'इनोवेशन' की वजह से उन्हें यह उपलब्धि हासिल हुई है। संस्थान ने एक ट्वीट में लिखा, 'हमारे पूर्व छात्र डॉ. पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किए जाने पर बधाई। डॉ. अग्रवाल ने बीटेक आईआईटी बॉम्बे से 2015 में कंप्यूटर साइंट एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया था।'

विज्ञापन


संस्थान के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सुप्रतिम बिस्वास ने कहा कि पराग अग्रवाल एक टिपिकल (विशिष्ट) टॉपर था। वह बेहद सुव्यवस्थित और बहुत अच्छा व्यवहार करने वाला था। उन्होंने कहा कि हमारे पास पूरे देश से टॉपर आते हैं और ऐसे लोगों के बीच टॉप करना अलग तरह विशेष की क्षमता मांगता है। बिस्वास ने बताया कि आईआईटी में रजत पदक से सम्मानित किए गए पराग अग्रवाल को साल 2019 में यंग एलुम्नाई अचीवर अवार्ड से भी नवाजा गया था।
विज्ञापन


मुंबई से की थी 12वीं की पढ़ाई
पराग अग्रवाल ने मुंबई के एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई (1999-2001) की थी। इस विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद कुमार ने बताया कि पराग का लक्ष्य शुरू से ही आईआईटी की ओर था। पराग ने विज्ञान के साथ व्यावसायिक शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय चुने थे। आनंद कुमार ने बताया कि पराग के प्रोजेक्ट्स में भी बहुत इनोवेशन दिखाई देता था। उसका ध्यान पूरी तरह लक्ष्य की ओर था और आईआईटी मुंबई में प्रवेश लेकर उसने अपना सपना पूरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed