फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IG Sonali Mishra will be the first woman commander to head a BSF unit on the Punjab border

भारत-पाकिस्तान सीमा: आईजी सोनाली मिश्रा पंजाब सीमा पर बीएसएफ यूनिट की अगुवाई करने वाली पहली महिला कमांडर होंगी

Wed, 14 Jul 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 03:50 AM IST
सार

  • सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी मिश्रा जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय की नई महानिरीक्षक (आईजी) होंगी।

विज्ञापन
IG Sonali Mishra will be the first woman commander to head a BSF unit on the Punjab border
आईजी सोनाली मिश्रा - फोटो : social media

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की महानिरीक्षक सोनाली मिश्रा पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बल की इकाई की अगुवाई करने वाली पहली महिला कमांडर होंगी। यह इलाका मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के लिए कुख्यात है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी मिश्रा जालंधर में बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के मुख्यालय की नई महानिरीक्षक (आईजी) होंगी। अधिकारी फिलहाल यहां बल के मुख्यालय में बीएसएफ की खुफिया इकाई का नेतृत्व कर रही हैं जिसे जी शाखा के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन


वह इससे पहले आईजी के रूप में कश्मीर घाटी में बीएसएफ की इकाई का नेतृत्व कर चुकी हैं। वहां अर्धसैनिक बल सेना के ऑपरेशनल कमान के तहत पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) की रक्षा करता है। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर की सीमा लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed