फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IFS Palinaswamy Subramanyan Karthikeyan concurrently accredited as next high commissioner of India to Tonga

फेरबदल: कार्तिकेयन होंगे टोंगा के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त, मनोज कुमार होंडुरास के लिए अगले राजदूत

Thu, 03 Feb 2022 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Feb 2022 11:05 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि टोंगा में अगले भारतीय उच्चायुक्त और होंडुरास में अगले भारतीय राजदूत की नियुक्ति पर मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन
IFS Palinaswamy Subramanyan Karthikeyan concurrently accredited as next high commissioner of India to Tonga
तिरंगा - फोटो : iStock

विस्तार

2004 बैच के आईएफएस अधिकारी पलानीस्वामी को टोंगा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। यहां उनका आवास सुवा में होगा। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पलानी स्वामी वर्तमान में फिजी के लिए उच्चायुक्त हैं। 

विज्ञापन


इसके साथ ही 2000 बैच के आईएफएस अधिकारी मनोज कुमार महापात्रा को होंडुरास के लिए भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। यहां उनका आवास गुआटेमाला सिटी में होगा। महापात्रा वर्तमान में गुआटेमाला के लिए भारत के राजदूत हैं।

विज्ञापन

भारत-ब्रिटेन संयुक्त परामर्श का हुआ आयोजन
दूसरी ओर भारत-ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र परामर्श आज दिल्ली में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। यह बैठक यूएनएससी एजेंचा से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रही।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने आतंकरोधी और शांति की स्थापना को समर्पिन वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक गतिविधियों पर भी अपने विचार साक्षा किए। भारतीय पक्ष ने ब्रिटेन को अप्रैल 2022 में यूएनएससी की अध्यक्षता मिलने को लेकर अपनी शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed