फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If women candidate become pregnant after passing the written examination of UPSC, they will be rejected for the assistant commandant exam

यूपीएससी की लिखित परीक्षा पास करने के बाद महिला अभ्यर्थी गर्भवती हुई तो नहीं बन पाएगी सहायक कमांडेंट

Thu, 07 Jan 2021 07:12 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 07 Jan 2021 07:12 PM IST
सार

शारीरिक दक्षता परीक्षण में पुरुषों को सौ मीटर की दौड़ 16 सेकेंड में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 18 सेकेंड का समय दिया गया है। इसी तरह पुरुष उम्मीदवारों को साढ़े तीन मीटर लंबी कूद लगानी होगी तो वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए यह लंबाई तीन मीटर रखी गई है...

विज्ञापन
If women candidate become pregnant after passing the written examination of UPSC, they will be rejected for the assistant commandant exam
पैरामिलिट्री में सहायक कमांडेंट - फोटो : PTI File

विस्तार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ‘सीआईएसएफ’ में सहायक कमांडेंट बनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है। यूपीएससी द्वारा इसी साल सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा की नियमावली में कहा गया है कि यूपीएससी की लिखित परीक्षा में पास हुए सभी उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। इस दौरान गर्भावस्था को अयोग्यता माना जाएगा। यानी गर्भवती महिला उम्मीदवार को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षण में पुरुषों को सौ मीटर की दौड़ 16 सेकेंड में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 18 सेकेंड का समय दिया गया है। इसी तरह पुरुष उम्मीदवारों को साढ़े तीन मीटर लंबी कूद लगानी होगी तो वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए यह लंबाई तीन मीटर रखी गई है। दोनों को तीन-तीन अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में निचले स्तर के कर्मियों को सहायक कमांडेंट के पद तक पहुंचने के लिए कई वर्ष लग जाते हैं। किसी बल में सात-आठ साल तो किसी में पांच-छह वर्ष में ही यह पद मिल जाता है। ये मापदंड निरीक्षक स्तर पर काम करने वाले कर्मियों के लिए हैं। परीक्षा परिणाम के आधार पर यूपीएससी द्वारा पदों की संख्या बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंधित उम्मीदवारों की रिक्तियों के संबंध में आरक्षण, सरकार द्वारा नियत किया जाएगा। इस परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की प्रशिक्षण अवधि सहित उप निरीक्षक या निरीक्षक जीडी रैंक में चार वर्ष की नियमित सेवा पूरी होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु एक अगस्त 2021 को 35 वर्ष से ज्यादा न हो। यानी उसका जन्म 2 अगस्त 1986 से पहले न हुआ हो।

प्रत्येक अभ्यार्थी जो एलडीसीई ‘एसी’ में भाग लेने का पात्र है, उसे तीन अवसर दिए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार के पास एनसीसी ‘बी’ अथवा ‘सी’ प्रमाणपत्र है तो उसे वांछनीय योग्यता माना जाएगा। मतलब, साक्षात्कार या व्यक्तिगत परीक्षण के समय ऐसी वांछनीय अर्हताओं पर विचार होगा।

सभी उम्मीदवारों को यूपीएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की एक हार्ड कॉपी उचित माध्यम से सीआईएसएफ के प्राधिकारियों के पास सत्यापन के लिए पहुंचेंगी। निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार, अभ्यर्थियों की पात्रता का निर्धारण करने के लिए आवेदनों की जांच सीआईएसएफ करेगी।


हालांकि परीक्षा में प्रवेश के लिए किसी भी उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार करने या उसकी योग्यता के संबंध में संघ लोक सेवा आयोग का निर्णय अंतिम माना जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि कोई उम्मीदवार परीक्षा में गड़बड़ी करता हुआ मिला तो उसका आवेदन अस्वीकृत हो जाएगा। केवल चिकित्सा मानदंड परीक्षणों के विरूद्ध ही अपील स्वीकार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed