{"_id":"60a4933e801b99585301a5c2","slug":"if-vaccine-demand-is-more-than-supply-it-creates-problem-more-companies-to-give-license-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: वैक्सीन उत्पादन के लिए और दवा कंपनियों को दें मंजूरी, नितिन गडकरी ने दिया सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर: वैक्सीन उत्पादन के लिए और दवा कंपनियों को दें मंजूरी, नितिन गडकरी ने दिया सुझाव
Wed, 19 May 2021 09:55 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 19 May 2021 09:55 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वैक्सीन की कमी पर एक सुझाव साझा किया है। उन्होंने कहा कि 10 और कंपनियों को वैक्सीन के उत्पादन करने की मंजूरी देनी चाहिए, ताकि वैक्सीन की उपलब्धता पर्याप्त हो जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सुझाव दिया कि कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए कुछ और दवा कंपनियों को इसके उत्पादन की मंजूरी दी जानी चाहिए। नितिन गडकरी ने यह बात विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
'कंपनियों को मंजूरी देने के लिए बनाया जाए कानून'
उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में आग्रह करेंगे कि देश में जीवन रक्षक दवाओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए और दवा कंपनियों को मंजूरी देने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। इसमें दवा के पेटेंट धारक को अन्य दवा कंपनियों द्वारा 10 प्रतिशत रॉयल्टी देने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘यदि टीके की आपूर्ति के मुकाबले उसकी मांग अधिक होगी तो इससे समस्या खड़ी होगी। इसलिए एक कंपनी के बजाय 10 और कंपनियों को टीके का उत्पादन करने में लगाया जाना चाहिए। इसके लिए टीके के मूल पेंटेंट धारक कंपनी को दूसरी कंपनियों द्वारा दस प्रतिशत रॉयल्टी का भुगतान किया जाना चाहिए।’’ उन्होंने आगे भी कहा कि पहले देश में सप्लाई पूरी हो जाए, उसके बाद वैक्सीन का आयात किया जाए।
विज्ञापन
दो कंपनियां ही कर रही हैं उत्पादन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा कि केेंद्र को टीका बनाने वाली दोनों कंपनियों का फार्मूला अन्य सक्षम दवा विनिर्माता कंपनियों को देना चाहिए ताकि टीके का उत्पादन बढ़ाया जा सके। वर्तमान में देश में कोरोना रोधी टीके का उत्पादन दो कंपनियां कर रही हैं। पहली भारत बायोटेक जो कोवैक्सिन टीका बना रही है और दूसरी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जो कि कोविशील्ड का उत्पादन कर रही है।
केजरीवाल ने कहा कि इन दोनों कंपनियों को दूसरी कंपनियों द्वारा टीका उत्पादन से होने वाले मुनाफे में से रायल्टी दी जा सकती है। देश में फिलहाल तीन टीकों को ही इस्तेमाल की अनुमति मिली है -- कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पुतनिक- वी। डा. रेड्डीज लैब स्पुतनिक- वी का रूस से आयात कर रही है। फिलहाल देश में इसकी उपलब्धता व्यापक स्तर पर नहीं है।