{"_id":"5d520f4b8ebc3e6d0179dbe9","slug":"if-the-complaints-of-the-students-are-ignored-engineering-college-s-recognition-will-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया तो जाएगी इंजीनियरिंग कॉलेज की मान्यता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छात्रों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया तो जाएगी इंजीनियरिंग कॉलेज की मान्यता
Tue, 13 Aug 2019 06:45 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग कॉलेजों में छात्रों की शिकायतें निपटाने के लिए समिति नहीं होने पर अब कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। एआईसीटीई ने अपने संस्थानों में छात्रों की शिकायतों को प्रभावी ढंग से निपटाने का तंत्र विकसित करने के लिए कुछ नियम बनाए हैं। नए नियमों के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों को अपने यहां छात्रों की शिकायतें निपटाने के लिए अलग समिति बनानी होगी। इस समिति को शिकायत आने के 15 दिन के भीतर उस पर क्या कदम उठाए इसकी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
अगर कोई कॉलेज समिति नहीं बनाता है तो उसकी मान्यता खत्म कर दी जाएगी और साथ ही उसके अनुदान को रोक दिया जाएगा। इस सिलसिले में तमाम निजी कॉलेजों से 20 अगस्त तक सुझाव मांगे गए हैं। इसके साथ ही कॉलेज को काउंसिल द्वारा दिए जाने वाले किसी भी सामान्य या विशेष सहायता कार्यक्रम से अलग कर दिया जाएगा। कॉलेजों को अपनी विवरण पुस्तिका, वेबसाइट पर भी इस समिति की पूरी जानकारी देनी होगी।