फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If the coalition will take 150 seats in UP Congress

यूपी में गठबंधन हुआ तो 150 सीटें लेगी कांग्रेस

Sun, 06 Nov 2016 04:01 AM IST
पुनीत शर्मा/ मथुरा
पुनीत शर्मा/ मथुरा Updated Sun, 06 Nov 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
If the coalition will take 150 seats in UP Congress
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सियासी समर में अपनी जगह बनाने के लिए कांग्रेस ने गठबंधन की कोशिशें तेज कर दी हैं। कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब तक दो बार सपा मुखिया से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं गठबंधन की उम्मीद के साथ ही कांग्रेस के दिग्गजों ने सीटों को लेकर चुनावी प्लान तैयार कर लिया है। साफ कर दिया है कि उन्हें 125 से 150 सीटें चाहिए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की सियासत में स्थान बनाने को कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हर बूथ पर जहां कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी की जा रही है वहीं सियासी गुणा-भाग भी इस तरह से हो रहा है कि कांग्रेस के हिस्से में फायदा ही आए। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की प्लानिंग भी बड़ी तेजी के साथ बनाई जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस संबंध में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर चुके हैं। कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात हो चुकी है। कांग्रेस के विधायकों ने भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मिलकर गठबंधन के लिए दबाव बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस माहौल बनाने को उतारेगी फिल्मी सितारे

If the coalition will take 150 seats in UP Congress

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि अगर गठबंधन हुआ तो कांग्रेस 125 से 150 सीटें मांगेगी। यह सभी वह सीटें हैं जहां कांग्रेस मजबूत है और दावेदार पिछले कई महीने से प्रयास कर रहे हैं। इन सीटों में अधिकांश पश्चिमी उत्त प्रदेश की हैं। पूर्वांचल की भी कुछ सीटें इसमें आ रही हैं। एक बड़ी संख्या ऐसी सीटों की भी है जिन्हें कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन के बाद जीत सकती है। वहीं रालोद के साथ भी गठजोड़ की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि प्रदेश में जो सियासी गठजोड़ तैयार होगा उसमें रालोद भी शामिल होगा।
 
कांग्रेस माहौल बनाने को उतारेगी फिल्मी सितारे
इस बार कांग्रेस यूपी चुनाव में फिल्मी सितारों को लेकर माहौल बनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और नगमा अपने साथ कई फिल्मी सितारों को लेकर चुनाव प्रचार में उतरेंगे। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुछ सीटों से कांग्रेस फिल्मी सितारों को चुनाव में ला भी सकती है। कुछ पूर्व क्रिकेटरों पर भी कांग्रेस डोरे डाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed