फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If the BJP comes to power in Meghalaya then bjp will Reduce the price of beef

'मेघालय में अगर भाजपा सत्ता में आएगी तो सस्ता कराएगी बीफ'

Sat, 21 Oct 2017 06:24 PM IST
रीता तिवारी/ अमर उजाला, शिलांग
रीता तिवारी/ अमर उजाला, शिलांग Updated Sat, 21 Oct 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
If the BJP comes to power in Meghalaya then bjp will Reduce the price of beef

पूर्वोत्तर का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले मेघालय में अगले साल की शुरुआत में होने वाली विधानसभा चुनावों में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह राज्य के गरीब तबके के लोगों को ध्यान में रखते हुए बीफ के दाम घटा देगी।

विज्ञापन


पार्टी ने मेघालय में बीफ पर पाबंदी लगाने की संभावना पहले ही खारिज कर दी है। उसने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर बीफ बैन के मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंग्दोह के अनुसार केंद्र ने मेघायल में बीफ की खरीद फरोख्त पर पाबंदी नहीं लगाई है। बीती 23 मई को जारी अधिसूचना में पशु बाजार के नियमन और खरीद फरोख्त के लिए यहां पहुंचने वाले पशुओं की देखभाल के बारे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र ने कभी भी यहां गोहत्या पर पाबंदी की बात नहीं कही है। वे कहते हैं कि पशुधन राज्य का मामला है। इस मुद्दे पर फैसले का अधिकार संबंधित राज्य सरकारों को है।


इससे पहले भाजपा प्रवक्ता जेए लिंग्दोह ने एक बयान में कहा था कि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि पूर्वोत्तर राज्यों में बीफ पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि गोहत्या पर पाबंदी लगाना न तो अर्थव्यवस्था के हित में है और न ही इसे संविधान का समर्थन हासिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मुकुल संगमा राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed