फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If Priyanka Gandhi contests from Varanasi, she will defeat PM: Sanjay Raut's big claim

Politics: ‘अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ीं तो PM मोदी को हराएंगी’, संजय राउत का बड़ा दावा

Mon, 14 Aug 2023 12:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

शरद पवार और अजित पवार के बीच लगातार हो रहीं बैठकों पर संजय राउत ने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद-अजित क्यों नहीं?

विज्ञापन
If Priyanka Gandhi contests from Varanasi, she will defeat PM: Sanjay Raut's big claim
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ती हैं, तो वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी।

विज्ञापन

भाजपा के लिए इन जगहों पर होगी मुश्किल

राउत ने कहा कि वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं। अगर वह वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं तो निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगी। इसके अलावा, भाजपा के लिए रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई कठिन है।

विज्ञापन

शरद-अजित पर बोले राउत

शरद पवार और अजित पवार के बीच लगातार हो रहीं बैठकों पर उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिल सकते हैं तो शरद-अजित क्यों नहीं? राउत ने कहा कि हमें मीडिया से पता चला है कि शरद पवार और अजित पवार की कल मुलाकात हुई। इस पर शरद पवार जल्द ही बोलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शरद पवार ने अजित पवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक के लिए आमंत्रित किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम खुश नहीं

राउत ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम भी इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं हैं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। अजित पवार, देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र की जनता इस मौजूदा सरकार से खुश नहीं है। 

शरद पवार का जवाब

रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से अजित पवार के साथ 'गुप्त बैठक' के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा कि जब बैठक किसी के आवास पर हुई तो वह गुप्त कैसे हो गई। उन्होंने कहा कि मेरा मेरे भतीजे से मिलना सामान्य है। इसमें क्या गलत है? यह गुप्त कैसे हो सकती है जब यह किसी के आवास पर आयोजित की गई थी। 

हाल ही में छोड़ी एनसीपी
शरद पवार के भतीजे अजीत पवार आठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायकों के साथ हाल ही में भाजपा-शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। बाद में अजित पवार ने एनसीपी के कई विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री भाजपा के देवेंद्र फडणवीस हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed