फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If Gujaratis removed from Maharashtra Row over Governor BS Koshyari speech, Shiv Sena Angry

बयान पर घिरे राज्यपाल: कांग्रेस का तंज- इनका नाम 'कोश्यारी' लेकिन थोड़ी भी 'होशियारी' नहीं

Sat, 30 Jul 2022 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 30 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल  बीएस कोश्यारी के भाषण के बाद से शिवसेना और कांग्रेस हमलावर हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर मराठी गौरव को आहत करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
If Gujaratis removed from Maharashtra Row over Governor BS Koshyari speech, Shiv Sena Angry
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस कोश्यारी के भाषण के बाद से राज्य की सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। राज्यपाल के इस बयान के बाद से शिवसेना और कांग्रेस हमलावर हो गई है और इस्तीफे की मांग कर दी है।  शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाषण की निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल ने मराठी गौरव को 'आहत' किया है, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राज्यपाल द्वारा दिए गए बयानों की निंदा करने का भी आग्रह  किया। दरअसल, राज्यपाल ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को अब भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा। 

विज्ञापन



विज्ञापन




जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, राज्यपाल ने शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में  एक कार्यक्रम में बोलते हुए मारवाड़ी गुजराती समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल आदि बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इनका नाम 'कोश्यारी' लेकिन थोड़ी भी 'होशियारी' नहीं: कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इनका नाम 'कोश्यारी' है। लेकिन एक गवर्नर के तौर पर जो बोलते हैं और करते हैं उसमें थोड़ी भी 'होशियारी' नहीं होती। ये कुर्सी पर सिर्फ इसलिए बैठे हैं क्योंकि 'हम दो' के आदेश का निष्ठा पूर्वक पालन करते हैं।
 

संजय राउत ने मांगा राज्यपाल से इस्तीफा
वहीं राज्यपाल कोश्यारी के भाषण को ट्विटर पर शेयर करते हुए संजय राउत ने कहा कि ''राज्यपाल का मतलब है कि महाराष्ट्र और मराठी लोग भिखारी हैं।  मुख्यमंत्री शिंदे, क्या आप सुन रहे हैं? । अगर आपका स्वाभिमान है, तो राज्यपाल का इस्तीफा मांगें।"



राज्यपाल तुरंत माफी मांगें: प्रियंका चतुर्वेदी
वहीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह महाराष्ट्र और मराठी मानुष के लोगों की कड़ी मेहनत का अपमान है, जिन्होंने राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है। राज्यपाल को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, ऐसा नहीं करने पर हम उन्हें बदलने की मांग करेंगे।


कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने भी वीडियो साझा किया और कहा कि  महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा मराठी लोगों का अपमान भयानक है। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed