{"_id":"64e22fb76b3c356e4807d745","slug":"if-congress-comes-to-power-in-telangana-middleman-era-begins-kcr-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: केसीआर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- जिन राज्यों में आपकी सरकार वहां क्यों नहीं लागू करते योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: केसीआर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पूछा- जिन राज्यों में आपकी सरकार वहां क्यों नहीं लागू करते योजना
Sun, 20 Aug 2023 08:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:52 PM IST
सार
Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो सरकारी कार्यालयों में बिचौलिया युग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव
- फोटो : फेसबुक/केसीआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो सरकारी कार्यालयों में बिचौलिया युग शुरू हो जाएगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत से पहले होने वाले हैं।
विज्ञापन
सूर्यापेट (हैदराबाद से करीब 140 किलोमीटर दूर) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राव ने राज्य में सत्ता में आने पर सामाजिक पेंशन के रूप में 4,000 रुपये देने के वादे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरह की योजना क्यों नहीं लागू की जा रही है।
विज्ञापन
केसीआर ने पूछा, पचास साल तक शासन करने वाली कांग्रेस सामाजिक पेंशन के रूप में केवल दो सौ रुपये देती थी। अब वे कहते हैं कि हमें एक मौका दीजिए, हम इसे चार हजार रुपये कर देंगे। क्या वे इसे छत्तीसगढ़ में दे रहे हैं, जहां उनका शासन है? क्या वे इसे कर्नाटक में दे रहे हैं? क्या वे इसे राजस्थान में दे रहे हैं? क्या हर राज्य के लिए अलग नीति है?
विज्ञापन
राव ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में बेंगलुरु शहर तब से बिजली कटौती का सामना कर रहा है जब से कांग्रेस ने राज्य में सत्ता संभाली है। इससे पहले दिन में राव ने सूर्यापेट में एकीकृत जिला कलेक्ट्रेट का उद्घाटन किया।