{"_id":"5c5d6e34bdec227398365264","slug":"if-center-withdraw-medals-from-police-officers-mamata-government-will-give-highest-honor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों से मेडल वापस लिए तो 'बंग विभूषण' से नवाजेगी ममता सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलिस अफसरों से मेडल वापस लिए तो 'बंग विभूषण' से नवाजेगी ममता सरकार
Fri, 08 Feb 2019 05:25 PM IST
अमित मंडल
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Feb 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केंद्र के दंडात्मक कार्रवाई करने पर विचार करने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि यदि उनके पदक वापस लिए जाते हैं तो वह उन्हें राज्य के सर्वोच्च सम्मान बंग विभूषण से नवाजेंगी। सारदा चिट फंड घोटाले के सिलसिले में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से यहां पूछताछ करने की सीबीआई टीम की कोशिश नाकाम रहने के बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच तकरार जारी है। इसबीच, मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में ममता रविवार को धरना पर बैठ गई थीं और उन्होंने कहा था कि इस कदम के जरिए मोदी सरकार संविधान और संघीय ढांचे की भावना का गला घोंट रही है। डीजीपी वीरेंद्र कुमार सहित पांच अधिकारी चार फरवरी को ममता के धरना स्थल पर सादे कपड़ों में मौजूद थे। ममता ने बांग्ला ग्लोबल बिजनेस समिट से इतर कहा, केंद्र द्वारा इन पांच वरिष्ठ अधिकारियों के पदक वापस लिए जाने पर मैं उन्हें राज्य का सर्वोच्च सम्मान बंग विभूषण दूंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री इस बात पर जोर देती रही हैं कि ये अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को इस बारे में संकेत दिया गया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय इन पांच अधिकारियों से उनके पदक वापस ले सकता है जो उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया था। साथ ही, उनकी पदोन्नति भी रुक जाएगी। इन अधिकारियों में एडीजी (सुरक्षा) विनीत कुमार गोयल, एडीजी (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा, पुलिस आयुक्त (विधान नगर) ज्ञानवंत सिंह और कोलकाता के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुप्रीतम सरकार शामिल हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, राजीव कुमार के खिलाफ भी इस तरह की कार्रवाई होने की संभावना है। समझा जाता है कि गृह मंत्रालय ने कथित अनुशासन और अखिल भारतीय सेवा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर कोलकाता पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र सभी राज्यों को एक परामर्श जारी करने पर विचार कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पुलिस अधिकारी सेवा नियमों का पालन करें और अनुशासन बरतें। इस बीच, उच्चतम न्यायालय के निर्देश के मुताबिक कुमार शुक्रवार को शिलांग रवाना हो गए। सारदा घोटाले के सिलसिले में वहां सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी।