{"_id":"5b951f6c867a557f714f6f49","slug":"if-bjp-win-2019-then-nobody-will-be-able-to-baet-till-50-years-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 जीते तो पचास साल नहीं हारेंगे कोई चुनाव: अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 जीते तो पचास साल नहीं हारेंगे कोई चुनाव: अमित शाह
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Sep 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर वे 2019 का चुनाव जीत लेते हैं तो आगे के पचास साल कोई चुनाव नहीं हारेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा वे किसी अहंकार के कारण नहीं कह रहे हैं, बल्कि इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि उन्हें अपने काम पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
दिल्ली के अंबेडकर भवन में आयोजित दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए शाह ने कहा कि भाजपा ने 1995 में एक बार गुजरात का चुनाव जीता था, उसके बाद से पार्टी ने अपने काम के बल पर ऐसी छवि बनाई है कि कांग्रेस वहां वापसी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि उसी तरह अगर एक बार केंद्र में वे दुबारा जीतकर आते हैं तो जनहितकारी योजनाओं के चलते जनता का ऐसा विश्वास हासिल करेंगे कि उन्हें किसी चुनाव में कोई हरा नहीं पाएगा।
विज्ञापन
22 करोड़ परिवारों से करेंगे संपर्क
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को उनका लक्ष्य देते हुए कहा कि साल 2019 के चुनाव के पहले उन्हें 22 करोड़ परिवारों से संपर्क करना है। अगर एक परिवार में चार सदस्यों का औसत भी मानें तो इस तरह लगभग 88 करोड़ लोगों तक संपर्क हो जाएगा। इसके अलावा भाजपा के नौ करोड़ कार्यकर्ता हैं। अगर उनके परिवारों को भी जोड़ लें तो इस तरह पूरे देश से संपर्क स्थापित हो जाएगा।
विज्ञापन
2014 के बाद विश्राम नहीं
अमित शाह ने कहा कि साल 2014 का चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री जी ने और खुद उन्होंने कोई विश्राम नहीं किया और दिन-रात पार्टी का काम किया है। उसका परिणाम उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम ने पद संभालने के बाद 300 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचकर वहां की जनता से संवाद स्थापित किया है। इनमें 100 ऐसे लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं जहां चुनाव नहीं होने हैं। शाह ने कहा कि अगले आम चुनाव के पहले पीएम मोदी बाकी के लोकसभा क्षेत्रों में भी पहुंचेंगे।