फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If BJP comes to power for third time, country will be in danger: Kerala CM

Kerala: मुख्यमंत्री विजयन बोले- अगर तीसरी बार सत्ता में आई भाजपा, तो खतरे में पड़ जाएगा देश

Sun, 08 Oct 2023 05:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश एक ऐसे खतरे में पड़ जाएगा, जिससे पार नहीं पाया जा सकेगा।

विज्ञापन
If BJP comes to power for third time, country will be in danger: Kerala CM
पिनरई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश एक ऐसे खतरे में पड़ जाएगा, जिससे पार नहीं पाया जा सकेगा और उसके बाद पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ-साथ आरएसएस और संघ परिवार पर हमला करते हुए विजयन ने उन पर देश में विविधता को नष्ट करने और धर्म के आधार पर राष्ट्र बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश में गायों के आधार पर सांप्रदायिक झड़पें हो रही हैं, जिस तरह का भोजन खाया जाना चाहिए और नागरिकों के एक समूह को राष्ट्र के दुश्मन के रूप में चित्रित किया जा रहा है। उन्होंने दलील दी कि हर कोई, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या पंथ का हो, कानून के समान संरक्षण का हकदार है, लेकिन देश में इसे बदला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उत्तरी केरल के इस जिले में एक कार्यक्रम में कहा कि इन सबने अल्पसंख्यक समुदायों के बीच भय और आशंका पैदा कर दी है। उन्होंने कहा, 'अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आती है तो देश को ऐसे खतरे का सामना करना पड़ेगा जिससे पार नहीं पाया जा सकेगा और उसके बाद खेद जताने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'देश ने इस तथ्य को महसूस किया है और जनता की राय है कि इस खतरे से बचना होगा। इसलिए, भाजपा को हराने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले समूहों और लोगों का एक एकीकृत मोर्चा बनाया गया है कि यह तीसरी बार सत्ता में न लौटे।' उन्होंने कहा कि भाजपा को भी एहसास हो गया है कि तीसरा कार्यकाल संभव नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'इस अहसास ने उन्हें कुछ खतरनाक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है जैसा कि हाल की कुछ घटनाओं से संकेत मिलता है।'
 

विजयन ने कहा कि देश में विपक्ष शासित चार राज्यों में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी दिखाती है कि भाजपा बदलती परिस्थितियों का कैसे जवाब देने जा रही है। उन्होंने कहा, 'उनसे इस तरह के और कदमों की उम्मीद की ही जा सकती है, लेकिन यह लोगों के दिमाग को बदलने या प्रभावित करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। भाजपा को हराने के लिए एकीकृत मोर्चा मजबूत है और इसे और मजबूत करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed