मंगलूरू हवाई अड्डे पर बम रखने वाले संदिग्ध ने किया आत्मसमर्पण, जांच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलूरू हवाई अड्डे पर टिकट काउंटरों के निकट एक लावारिस बैग में सोमवार को एक जिंदा बम मिला था, जिसके बाद से हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया था। वहीं, इस घटना से जुड़े संदिग्ध आदित्य राव ने बुधवार को बंगलूरू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मंगलूरू पुलिस उससे पूछताछ के लिए बंगलूरू रवाना हो गई है।
Bengaluru DCP Central Division, Chetan Singh Rathore: He surrendered before police claiming to be responsible for the Mangaluru airport incident. He is being medically examined & we are preparing procedure to hand him over to the Mangaluru team which is already on their way. https://t.co/qZCSGYXCkz pic.twitter.com/lGTExNExb8
— ANI (@ANI) January 22, 2020विज्ञापन
बंगलूरू सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी आदित्य राव ने मंगलूरू हवाई अड्डे की घटना के लिए जिम्मेदार होने का दावा करते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि राव की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और हम उसे मंगलूरू टीम को सौंपने की प्रक्रिया की तैयारी कर रहे हैं जो पहले ही यहां आ रही है।
गौरतलब हो कि मंगलूरू हवाई अड्डे पर टिकट काउंटरों के निकट एक लावारिस बैग में सोमवार को एक जिंदा बम मिला। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सीआईएसएफ के डीआईजी अनिल पांडे ने कहा था कि हमें मंगलूरू हवाई अड्डे पर टिकट काउंटर पर पड़े बैग से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) होने के सबूत मिले हैं। हमने उसे हवाई अड्डे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
डीआईजी अनिल पांडे ने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मंगलूरू हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने बैग रखा था और चेहरा छिपाते हुए ऑटो में जाते दिख रहा है। संदिग्ध वस्तु का समय पर पता लगा लिया गया और स्थानीय बम निरोधक टीम निष्क्रिय करने पर काम कर रही है। वहीं, मंगलूरू पुलिस ने संदिग्ध शख्स और ऑटो की तस्वीर जारी कर दी थी।