फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IED blast by Naxals on a police vehicle in Gadchiroli

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सली हमले में 15 जवान शहीद, पीएम मोदी ने की निंदा

Wed, 01 May 2019 02:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 01 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
IED blast by Naxals on a police vehicle in Gadchiroli
गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा पुलिस वाहन पर आईईडी धमाका - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को नक्सलियों द्वारा किए गए एक आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से पहले नक्सलियों ने एक सड़क निर्माण ठेकेदार के 25 वाहनों को जला दिया था। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरने वालों में गढ़चिरौली पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम के सदस्य शामिल हैं जो वाहन जलाए जाने वाली जगह का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि टीम का वाहन जब कुरखेडा क्षेत्र के लेंढारी नाले के पास पहुंचा तो वहां विस्फोट हो गया।
विज्ञापन


हमलों के बाद राज्य के डीजीपी ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तरह से तैयारी है और हम नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इसे खुफिया जानकारी के अभाव के तौर पर न देखा जाए। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने हमले को लेकर कहा, 'हमें अंदेशा है कि इस घटना में 15 जवान शहीद हो गए जबकि ड्राइवर की भी मौत हो गई। जवानों की गाड़ी में 15 जवान सहित एक ड्राइवर सवार था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में शांति पूर्वक और बढ़-चढ़कर हो रहे मतदान से नक्सली भड़के हुए थे। इसी वजह से उन्होंने इस आईईडी धमाके को अंजाम दिया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हमारे सुरक्षाकर्मियों पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं। सभी सुरक्षाबलों को सलाम। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा। शहीदों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।'

कांग्रेस ने हमले की निंदा की है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, 'गढ़चिरौली में सी-60 कमांडो पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं। शहीदों के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनका बलिदान बेकार नहीं जाएगा। पिछले पांच सालों में नक्सली हमलों में 390 जवान शहीद हुए हैं। यह भारत को सुरक्षित करने के मोदी सरकार के खोखले दावों का पर्दाफाश करता है।'

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ शैलेश काले मौके पर पहुंच गए। इससे पहले नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 27 वाहनों को भी आग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में 150 से ज्यादा नक्सली शामिल थे। कुरखेड़ा से छह किमी दूर कोरची मार्ग पर यह विस्फोट हुआ।

क्या होते हैं सी-60 कमांडो

नक्सली खतरों के मद्देनजर साल 1992 में सी-60 फोर्स तैयार की गई थी। इसमें पुलिस के 60 जवान शामिल होते हैं। इस फोर्स में शामिल पुलिसवालों को गुरिल्ला युद्ध के लिए भी तैयार किया जाता है। इन्हें हैदराबाद, बिहार और नागपुर में प्रशिक्षण दिया जाता है। इस फोर्स को महाराष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ फोर्स माना जाता है। 

खुफिया जानकारी के आधार पर यह फोर्स आसपास के क्षेत्रों मे ऑपरेशन को अंजाम देती है। इस फोर्स के जवान अपने साथ लगभग 15 किलो का भार लेकर चलते हैं। जिसमें हथियारों के अलावा, खाना, पानी, फर्स्ट ऐड और अन्य सामान होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed