फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IDMC report reveals that five lakh people will be displaced due to natural disasters in India in 2023

प्राकृतिक आपदा: 2023 में दक्षिण एशिया में लगभग 37 लाख आंतरिक विस्थापन; हिमाचल-उत्तराखंड में दिखा बाढ़ का तांडव

Wed, 15 May 2024 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 05:48 AM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में दक्षिण एशिया में लगभग 37 लाख आंतरिक विस्थापन हुए हैं। हिमाचल-उत्तराखंड में बाढ़ का तांडव दिखा और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2023 में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण करीब पांच लाख लोगों को आंतरिक विस्थापन के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन
IDMC report reveals that five lakh people will be displaced due to natural disasters in India in 2023
सांकेतिक फोटो - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

भारत में साल 2023 में आए बाढ़, तूफान, भूकंप और अन्य आपदाओं के कारण करीब पांच लाख लोगों को आंतरिक विस्थापन के लिए मजबूर होना पड़ा। वर्ष 2022 में यह आंकड़ा करीब 25 लाख था। यानी देश में आपदाओं के कारण आंतरिक विस्थापन 80 प्रतिशत घट गया है।  

विज्ञापन

जेनेवा के आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र (आईडीएमसी) की रिपोर्ट में दिल्ली को बाढ़ विस्थापन का हॉटस्पॉट बताया गया है। 9 जुलाई 2023 को यमुना नदी में बाढ़ आने की वजह से अधिकारियों को कई घर खाली करवाने पड़े थे। आईडीएमसी के मुताबिक, 2023 में यमुना में आई बाढ़ के दौरान करीब 27,000 लोगों को पलायन करना पड़ा। 9 जुलाई 2023 को दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 153 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। यह वर्ष 1982 के बाद दिल्ली में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण एशिया में 2023 में लगभग 37 लाख आंतरिक विस्थापन हुए। इसमें प्रकृतिक आपदाओं के कारण 36 लाख प्रभावित हुए, जो 2018 के बाद से सबसे कम आंकड़ा है। 

विज्ञापन

हिमालयी राज्यों में बाढ़ ने मचाई तबाही 
पिछले साल हिमाचल और उत्तराखंड में घातक बाढ़ ने तबाही मचाई थी। अक्तूबर 2023 में सिक्किम में हिमनद झील के फटने से बाढ़ के कारण एक पनबिजली बांध ढह गया, 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 88,000 से अधिक प्रभावित हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अल नीनो को ठहराया जिम्मेदार...शोधकर्ताओं ने आपदाओं के कारण विस्थापन में गिरावट के लिए अल नीनो की घटना को जिम्मेदार ठहराया है। यह मानसून के दौरान औसत से कम वर्षा और कमजोर चक्रवात के मौसम को लाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed