फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   iconic building of Air India might be new address for offices of Maharashtra secretariat

एयर इंडिया बिल्डिंग को खरीद सकती है महराष्ट्र सरकार, दिया 1400 करोड़ का ऑफर

Tue, 07 May 2019 10:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 May 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
iconic building of Air India might be new address for offices of Maharashtra secretariat
एयर इंडिया की मुंबई स्थित इमारत

मुंबई में स्थित एयर इंडिया की इमारत महाराष्ट्र सचिवालय का नया पता हो सकती है। सरकार लीज पर दी गई इस जमीन को वापस ले सकती है। सरकार ने विमानन कंपनी को इस जमीन के अधिग्रहण के लिए 1400 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया है। सरकार जो ऑफर दे रही है वह एयर इंडिया के आरक्षित मूल्य से 200 करोड़ कम है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अपनी अचल संपत्ति संपत्ति के मुद्रीकरण की योजना के तहत एयर इंडिया इस ऑफर को अपना सकती है। केंद्र द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) और जीवन बिमा निगम (एलआईसी) ने इस संपत्ति के लिए 1,375 और 1,200 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। राज्य सरकार के पास यह अधिकार है कि वह किसी की भी बोली को खारिज कर सके। इसी वजह से उसने दोनों दौर में बोली लगाई। 
विज्ञापन


एयर इंडिया पर इस समय 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। पिछले साल दिसंबर में उसने अपने पट्टे की जमीन और इमारत को बिक्री के लिए रखा था। महाराष्ट्र सरकार ने सी फेसिंग जमीन को 1970 में 99 साल के लिए लीज पर दिया था। पहले चरण की निलामी में केवल एलआईसी ने उद्धरण दिया था। जिसके बाद दूसरे दौर की निलामी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलामी के दोनों दौर में केवल सरकारी संस्थाओं को ही भाग लेने की अनुमति थी। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव यूपीएस मदान, नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप खारोला और एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी के बीत पिछले हफ्ते बातचीत हुई। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यदि सबकुछ योजना अनुसार चलता है तो जून के अंत तक कब्जा ले लिया जाएगा।'


हालांकि सरकार को ज्यादातर मंजिलों का उपयोग करने में दो साल से ज्यादा का समय लग जाएगा। 2013 में एयरलाइन ने अपने मुख्यालय को दिल्ली शिफ्ट  कर लिया था जिसके बाद 23 में से 17 मंजिलों को किराए पर दिया गया है। यह दफ्तर पांच लाख स्कवेयर फीट में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed