फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR will check quality of indigenous hemoglobinometer sought cooperation from companies to check products

ICMR: स्वदेशी हीमोग्लोबिनोमीटर की गुणवत्ता जांचेगा आईसीएमआर, उत्पादों की जांच के लिए कंपनियों से मांगा सहयोग

Sat, 02 Dec 2023 06:35 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Dec 2023 06:35 AM IST
सार

आईसीएमआर बाजार में मौजूद हीमोग्लोबिन मीटर की गुणवत्ता जांच के लिए एक अध्ययन करेगा। देश के छह संस्थानों में होने वाले इस अध्ययन में जिन कंपनियों के उत्पाद शामिल किए जाएंगे उनसे आईसीएमआर के साथ अनुबंध करने का प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन
ICMR will check quality of indigenous hemoglobinometer sought cooperation from companies to check products
ICMR - फोटो : ANI

विस्तार

रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बताने वाले स्वदेशी हीमोग्लोबिनोमीटर जल्द ही जांच के दायरे में आएंगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने गुणवत्ता जांच का फैसला लिया है ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न किया जा सके। साथ ही इसके अध्ययन से भारत में एनीमिया के बढ़ते बोझ को कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आईसीएमआर बाजार में मौजूद हीमोग्लोबिन मीटर की गुणवत्ता जांच के लिए एक अध्ययन करेगा। देश के छह संस्थानों में होने वाले इस अध्ययन में जिन कंपनियों के उत्पाद शामिल किए जाएंगे उनसे आईसीएमआर के साथ अनुबंध करने का प्रस्ताव मांगा है। जांच में मीटर की रीडिंग के साथ यह भी देखना जरूरी है कि इससे मरीज को लाभ हो रहा है या फिर नुकसान। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक हीमोग्लोबिनोमीटर की गुणवत्ता जांच को लेकर प्रयास नहीं हुआ है। यह अध्ययन अगले साल तक पूरे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जांच इसलिए जरूरी
भारत ने मेक इन इंडिया अभियान के तहत गैर-इनवेसिव हीमोग्लोबिनोमीटर उपकरणों के उत्पादन में काफी तरक्की की है। बाजार में कई सस्ते उपकरण मौजूद हैं। हालांकि इनकी सटीकता स्थापित करने के लिए उपकरणों को मान्य करने की आवश्यकता है जिसके लिए आईसीएमआर ने गुणवत्ता जांच का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed