{"_id":"5f528adcd165a66e9c395ffc","slug":"icmr-says-testing-on-demand-for-all-individuals-undertaking-travel-to-countries-and-indian-states-mandating-a-corona-report-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डॉक्टर की पर्ची के बिना भी आप करा सकेंगे कोरोना टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब डॉक्टर की पर्ची के बिना भी आप करा सकेंगे कोरोना टेस्ट
Sat, 05 Sep 2020 01:03 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
आईसीएमआर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए अब आपको डॉक्टर के पर्चे की जरूरत नहीं है। अब अगर आपको कोरोना होने का शक है, तो आप बिना डॉक्टर की पर्ची के कोरोना जांच करवा सकते हैं। चिकित्सा अनुसंधान परिषद आईसीएमआर ने इस बाबत अपने दिशानिर्देश में सुधार करते हुए लोगों को ये छूट दी है।
विज्ञापन
इससे पहले बिना डॉक्टरी सलाह के कोरोना टेस्ट नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब मरीज खुद भी किसी लैब में सैंपल देकर जांच करवा सकते हैं। इस बदलाव से टेस्टिंग प्रक्रिया सरल होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग टेस्ट करा पाएंगे।
विज्ञापन
इससे उन लोगों को सहूलियत होगी जो एक राज्य से दूसरे में जाना चाहते हैं या फिर जिन्हें अंतरराज्यीय सफर करना है। इतना ही नहीं इससे विदेश यात्रा पर जाने वालों को भी सहूलियत होगी। अब किसी भी इमरजेंसी में कोरोना की टेस्टिंग न होने पर भी लोगों को इलाज मिल सकेगा। हालांकि इसके लिए सैंपल देना होगा।
विज्ञापन
राज्यों को अपने विवेकाधिकार के तहत इसमें संशोधन की अनुमति भी दी गई है। टेस्टिंग ऑन डिमांड का सुझाव कोरोना मामले से निपटने के लिए रणनीति बनाने वाली टास्क फोर्स ने दिया है। आईसीएमआर ने सलाह दी है कि कंटेनमेंट क्षेत्र के सौ फीसदी लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाए।
No emergency procedure (including deliveries) should be delayed for lack of test. However, sample can be sent for testing simultaneously: Indian Council of Medical Research (ICMR) advisory https://t.co/0j8HUiycpa
— ANI (@ANI) September 4, 2020