फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR report South India in obesity oral breast and cervical cancer more diabetes stroke diseases in North

ICMR: दक्षिण भारत में मोटापा, मुख-स्तन व गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर अधिक; उत्तर में मधुमेह-स्ट्रोक जैसी बीमारियां

Tue, 06 Aug 2024 05:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 05:09 AM IST
सार

साल 2000 से 2020 के बीच प्रकाशित चिकित्सा अध्ययनों की इस समीक्षा रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में हर साल होने वाली कुल मौत में करीब 61 फीसदी गैर संचारी बीमारियों की वजह से होती हैं। देश में इन बीमारियों का प्रसार भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग है। 

विज्ञापन
ICMR report  South India in obesity oral breast and cervical cancer more diabetes stroke diseases in North
ब्लड प्रेशर जांच (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सतलुज-यमुना का मैदानी इलाका (उत्तर भारत) गैर संचारी बीमारियों से घिरा है। यहां मधुमेह से लेकर स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप सहित अत्याधुनिक जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का प्रसार पूरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इंफोर्मेटिक्स एंड रिसर्च (एनसीडीआईआर) की रिपोर्ट में सामने आई है।

विज्ञापन


साल 2000 से 2020 के बीच प्रकाशित चिकित्सा अध्ययनों की इस समीक्षा रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में हर साल होने वाली कुल मौत में करीब 61 फीसदी गैर संचारी बीमारियों की वजह से होती हैं। देश में इन बीमारियों का प्रसार भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग है। 
विज्ञापन


अगर उत्तर भारत के राज्यों में कुछ बीमारियां सबसे ज्यादा हैं तो दक्षिण राज्यों में अन्य बीमारियों की चपेट में ज्यादा लोग हैं। इस भौगोलिक अंतर को समझने के लिए यह समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में उच्च रक्तचाप अधिक
रिपोर्ट के अनुसार, सतलुज यमुना के मैदानी इलाकों के अलावा पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के जिलों में करीब 30.1 फीसदी आबादी उच्च रक्तचाप की चपेट में है। 

  • पूर्वोत्तर जिलों में वर्तमान तंबाकू उपयोग का 40 फीसदी से अधिक प्रसार है, जबकि पूर्वोत्तर और तेलंगाना जिलों में शराब की अधिक खपत देखी गई। दक्षिणी राज्यों में लोग मोटापा की चपेट में सबसे ज्यादा हैं। 
  • यहां मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के मामले भी सबसे ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के जिलों में रक्त शर्करा अत्यधिक है।

छह लाख से ज्यादा परिवारों से पता चली स्थिति
एनसीडीआईआर के प्रमुख डॉ. प्रशांत माथुर के मुताबिक, रिपोर्ट में देश के 707 जिलों को उनके गैर संचारी रोग (एनसीडी) बोझ और कैंसर स्क्रीनिंग की सीमा के अनुसार रैंक किया है। इसमें जिला-स्तरीय एनसीडी समूहों की पहचान करते हुए उसके जोखिम कारकों में भौगोलिक विविधताओं को स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। 

  • अध्ययन में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के पांचवें दौर के डाटा का प्रयोग किया, जिसमें 707 जिलों के 6,36,699 परिवारों से बातचीत, उनकी चिकित्सा जांच और पुराना चिकित्सा इतिहास शामिल था।

एक जैसी नीति से नहीं चलेगा काम
रिपोर्ट के अनुसार, भारत में गैर संचारी रोगों का बोझ कम करने के लिए क्षेत्र वार रोकथाम रणनीति पर काम करना जरूरी है। पूरे देश के लिए एक जैसी नीति बनाकर काम नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed