फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR in its study says cornonavirus has higher rate of transmission among close contacts

आईसीएमआर ने फिर कहा- करीबी संपर्क में आने से कोरोना के प्रसार की दर काफी अधिक

Tue, 26 May 2020 09:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 May 2020 09:01 AM IST
सार

  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पुन: पुष्टि की है कि करीबी संपर्क में आने से कोरोना वायरस के प्रसार की दर काफी अधिक होती है।
  • आईसीएमआर ने सार्स-कोव-2 संक्रमण के पहले क्लस्टर में सामने आई चीजों को साझा किया।

विज्ञापन
ICMR in its study says cornonavirus has higher rate of transmission among close contacts
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की निकट संपर्कों के बीच संचरण की उच्च दर है और इसीलिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय जैसे कि सामाजिक दूरी, निजी स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इस बात की दोबारा पुष्टि की है।

विज्ञापन

अध्ययन में इतालवी पर्यटकों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के पहले क्लस्टर में सामने आई चीजों को साझा करते हुए आईसीएमआर ने यह भी कहा कि लक्षण पूर्व और लक्षणमुक्त मामलों में संक्रमित के करीबी संपर्कों की जांच महत्वपूर्ण है तथा इस बात पर जोर दिया कि महामारी के सामुदायिक प्रसार को रोकने के लिए करीबी संपर्कों का पता लगाने और उनकी जांच करने की रणनीति शुरू में ही संक्रमित का पता लगाने और उन्हें पृथक रखने के लिए काफी अहम है।
विज्ञापन



16 इतालवी पर्यटकों और एक भारतीय के बीच सार्स-कोव-2 संक्रमण के क्लस्टर की एक विस्तृत जांच मार्च-अप्रैल में की गई थी। आईसीएमआर का यह अध्ययन इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ। इसमें बताया गया कि  21 फरवरी को तीन भारतीयों के साथ 21 इतावली नागरिक दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने राजस्थान में कई पर्यटक स्थलों का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह में से एक सदस्य 69 साल के इतावली नागरिक थे जिन्हें कि जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 29 फरवरी को उनमें बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई दिए। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। उसकी 70 साल की पत्नी में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उन्हें आइसोलेट किया गया।

24 मार्च को समूह के अन्य 24 सदस्य (21 इतावली और तीन भारतीय) दिल्ली पहुंचे। सभी एक ही ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और उन्हें क्वारंटीन (एकांतवास) कर दिया गया। सभी शुरुआती तौर पर स्पर्शोन्मुख थे। तीन मार्च को उनकी नाक और मुंह से स्वैब के नमूने लिए गए। जिसमें से 15 (14 इतावली और एक भारतीय) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उन्हें आइसोलेट किया गया।

इसलिए तीन मार्च तक 26 में से 17 कोविड-19 संक्रमण की चपेट में थे। इन 17 में से नौ में वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे थे जबकि आठ में कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। जिन नौ रोगियों में लक्षण दिख रहे थे उनमें से छह को हल्का बुखार, एक गंभीर और एक अत्यंत गंभीर रूप से बीमार थे।

देश की शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई ने कहा, 'कोविड-19 की पुष्टि के दिन और आरटी-पीसीआर नेगेटिविटी के बीच औसत अवधि 18 दिन (रेंज-12-23 दिन) की थी। मामलों की 11.8 प्रतिशत मृत्यु दर के साथ दो लोगों की मौत हो गई।' आईसीएमआर ने कहा कि यह अध्ययन करीबी संपर्कों में संक्रमण के प्रसार की दर काफी अधिक होने की पुन: पुष्टि करता है, इसलिए संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भौतिक दूरी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और संक्रमण नियंत्रण जैसे सार्वजनिक स्वास्थ्य कदम आवश्यक हैं।


इसने कहा, 'हमारे अध्ययन क्लस्टर ने मौजूदा आंकड़ों में दर्ज संभावित दर के मुकाबले अधिक जोखिम दर दर्शाई जैसे कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज पोत में (19.2) प्रतिशत और ग्रांड प्रिंसेस क्रूज पोत में (16.6) प्रतिशत।' आईसीएमआर ने कहा कि यह यात्रा के दौरान बंद वातावरण, सूचकांक मामले के अधिक और लगातार संपर्क में आने की वजह से हो सकता है। अध्ययन में कहा गया कि सूचकांक मामले को छोड़कर अन्य मामले जांच के समय लक्षण मुक्त मामले थे और समूची बीमारी के दौरान लगभग आधे मामले लक्षण मुक्त मामले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed