फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR Eye and feet examination necessary 5 year old diabetic patients Central Government issued instructions

ICMR: मधुमेह के 5 वर्ष पुराने मरीजों में आंख और पैरों की जांच जरूरी, केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश

Sat, 06 Apr 2024 05:58 AM IST
यशोधन शर्मा परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 05:58 AM IST
सार

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने मानक उपचार कार्य प्रवाह (एसटीडब्ल्यू) तैयार कर डॉक्टरों को भेजा है। मधुमेह रोगी को उच्चस्तरीय अस्पताल में रेफर करने के भी मानक हैं।

विज्ञापन
ICMR Eye and feet examination necessary 5 year old diabetic patients Central Government issued instructions
मधुमेह - फोटो : social media

विस्तार

मधुमेह के रोगियों में रोग की पहचान होने के पांच वर्ष बाद पैर और आंखों की जांच अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने देशभर के डॉक्टरों के साथ टाइप-1 मधुमेह रोगियों के उपचार का प्रोटोकॉल साझा किया है। इसमें नए-पुराने मधुमेह मरीजों में बीमारी के प्रबंधन की जानकारी दी है।
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने मानक उपचार कार्य प्रवाह (एसटीडब्ल्यू) तैयार कर डॉक्टरों को भेजा है। मधुमेह रोगी को उच्चस्तरीय अस्पताल में रेफर करने के भी मानक हैं। इसके तहत, अनियंत्रित हाइपग्लाइसीमिया की स्थिति में मरीज रेफर किया जा सकता है। यह तब होता है, जब रोगी के रक्त में बहुत अधिक शर्करा (ग्लूकोज) हो।
विज्ञापन


इसके अलावा, मरीज या उसके परिवार को इंसुलिन लेने का प्रशिक्षण देने, क्रोनिक मधुमेह, घर पर निगरानी के तौर-तरीके बताने और गंभीर मधुमेह कीटोएसिडोसिस (डीकेए) की स्थिति में मरीज को रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जांचें अनिवार्य
नए निर्देशों के अनुसार, मधुमेह का पता चलने के पांच वर्ष बाद जब मरीज चिकित्सकीय सलाह लेने आए तो उसकी फंडोस्कोपी (रेटिना की जांच), न्यूरोपैथी (पैरों की जांच), यूरिन, क्रिएटिनिन अनुपात, थायराइड की टीएसएच जांच और लिपिड प्रोफाइल (रक्त जांच) करवाना अनिवार्य होगा। इन जांचों के जरिये यह पता लगाना आसान है कि मधुमेह ने पांच साल में मरीज को कितना और क्या नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed