फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR DG Balram bhargava says i do not know how long vaccine is going to effective

ICMR के डीजी ने टीकाकरण पर नहीं दिया ठोस जवाब, कहा- मास्क ही सबसे प्रभावी

Sun, 03 Jan 2021 09:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Jan 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
ICMR DG Balram bhargava says i do not know how long vaccine is going to effective
आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख बलराम भार्गव ने रविवार को टीकाकरण के प्रभाव को लेकर किए गए सवालों पर अनिश्चितता जताई। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं जानते हैं कि टीका कब तक प्रभावी हो सकता है और वायरस के संचरण को तोड़ने के लिए हमें कितनी आबादी का टीकाकरण करना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में मास्क सबसे ज्यादा कारगर है इसलिए मैं सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि कृपया मास्क पहनकर ही चलें। उन्होंने कोरोना के नए स्वरूप पर जवाब देते हुए कहा कि नया कोरोना 60 फीसदी से अधिक संक्रामक है और ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इससे संक्रमित  29 मरीज मिले हैं जिनके लिए हमें सतर्क रहना चाहिए, हालांकि हम बहुत जल्द नए वायरस को अलग करने में सक्षम हो गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नया कोरोना एक संपूर्ण वायरस है। भारत निर्मित टीके वायरस की सतह पर उपस्थित सभी प्रोटीनों को लक्षित करते हैं न कि केवल एक S-GEN प्रोटीन को उत्परिवर्तित करते हैं।  इसलिए जो टीके सिर्फ 'SGEN' को लक्ष्य लेकर चल रहे हैं वे भी अच्छे तरीके से काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एनआईवी के वैज्ञानिकों ने कोरोना के नए स्ट्रेन को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है और इसे विभिन्न टीकों के अनुरूप परीक्षण किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि भारत बायोटेक का वैक्सीन के कोरोना को इस नए रूप के खिलाफ कारगर होगा। 
 

डीसीजीआई ने दी COVAXIN को मंजूरी
ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने रविवार को कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन' के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। डीसीजीआई ने भारत बायोटेक से चरण I, II, III में की गई ट्रायल से संबंधित डाटा जमा करने को कहा है, साथ ही इस दौरान इसकी सुरक्षा और प्रभाव को लेकर भी जानकारी मांगी है।

बता दें कि अब देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों वैक्सीन की दो-दो डोज मरीजों को दी जाएंगी। इन दोनों वैक्सीन को 2-8 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखा जा सकेगा। डीसीजीआई के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन की ओवरऑल क्षमता 70.42 फीसदी थी। 


प्रधानमंत्री मोदी ने जताया आभार
डीसीजीआई के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मेहनतकश वैज्ञानिकों और आविष्कारकों को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्साही लड़ाई को मजबूत करने के लिए निर्णायक मोड़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed