फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICMR cap is too high, several states managing to bring down cost of RT-PCR tests for covid 19

कोविड-19 टेस्ट के लिए आईसीएमआर की तय दर है बहुत ज्यादा, कम करने की उठी मांग

Sat, 02 May 2020 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 02 May 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
ICMR cap is too high, several states managing to bring down cost of RT-PCR tests for covid 19
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कई राज्य कोविड-19 के परीक्षण में इस्तेमाल होने वाली आरटी-पीसीआर तकनीक के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय की गई लगभग 4,500 रुपये की कीमत को कम करने की मांग कर रहे हैं। कीमतों में संशोधन को लेकर आवाजें पहले के मुकाबले तेज होती जा रही हैं।

विज्ञापन

दरअसल, बहुत सी निजी लैब पांच हजार रुपये में कोविड-19 के परीक्षण के साथ ही 50 और परीक्षणों का पैकेज दे रही हैं। जिससे इस तर्क को बल मिला है कि आईसीएमआर द्वारा तय दर को कम किया जा सकता है। बहुत से राज्यों में निजी लैब में किए जा रहे कोविड-19 परीक्षणों की संख्या में वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन



ऐसे में सरकारों ने प्रतिपूर्ति (रिंबर्समेंट) दर की घोषणा की है। इसमें गुजरात दो हजार रुपये और हरियाणा 3,500 रुपये की प्रतिपूर्ति कर रहा है। हालांकि अस्पतालों में परीक्षण कराने वालों के लिए और लैब में खुद परीक्षण कराने वालों के लिए आईसीएमआर द्वारा तय भुगतान लागत 4,500 रुपये ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इसी तरह की लागू योजना में भी भुगतान दर 4,500 रुपये निर्धारित की गई है। आईसीएमआर ने निजी लैब को परीक्षण करने की अनुमति देने से पहले उनसे अपील की थी कि वह कोविड-19 का मुफ्त में परीक्षण करें। हालांकि किसी ने भी इस अपील पर ध्यान नहीं दिया।


निजी लैब का तर्क है कि वेतन और भुगतान करने के लिए किट और अभिकर्मकों की लागत ज्यादा आती है। इसलिए वे मुफ्त में ऐसा नहीं कर सकते हैं। वहीं डायग्नोस्टिक कंपनी थायरोकेयर कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ सुरक्षित सर्जरी प्रोफाइल, सुरक्षित गर्भावस्था प्रोफाइल, सुरक्षित आईवीएफ प्रोफाइल और सुरक्षित डायलिसिस प्रोफाइल जैसे 50-53 परीक्षणों का पैकेज केवल 4,999 रुपये में दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed