{"_id":"5f5753d48a5cdd27883a93fe","slug":"icici-bank-videocon-case-deepak-kochar-remanded-to-enforcement-directorate-custody-till-19th-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे दीपक कोचर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में रहेंगे दीपक कोचर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ
Tue, 08 Sep 2020 03:22 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 08 Sep 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Deepak Kochar
- फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के संबंध में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को सोमवार को गिरफ्तार किया। वहीं, मंगलवार को दीपक को ईडी कार्यालय से पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) कोर्ट ले जाया गया। जहां अदालत ने दीपक कोचर को 19 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
ICICI Bank-Videocon case: Deepak Kochar remanded to Enforcement Directorate custody till 19th September, by Special PMLA Court#Mumbai https://t.co/GPVfLUu5mZ
— ANI (@ANI) September 8, 2020
विज्ञापन
अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि एजेंसी ने दीपक को मुंबई में धनशोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल जनवरी में दर्ज मामले में मिले कुछ ताजा सबूतों के बारे में अधिक ब्योरा जानने के लिए एजेंसी ने दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया क्योंकि वह उनसे हिरासत में पूछताछ करना चाहती है।
विज्ञापन
कोचर दंपति और वीडियोकॉन समूह के प्रवर्तक वेणुगोपाल धूत तथा अन्य के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद ईडी ने अपना मामला दायर किया था।
एजेंसी वीडियोकॉन समूह को बैंक से 1,875 करोड़ रुपये का कर्ज देने में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कोचर दंपति से पूछताछ करती रही है। ईडी ने इस साल के शुरू में, चंदा कोचर, दीपक कोचर और उनके स्वामित्व एवं नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित 78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी।