फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICG seized drugs worth more than 5516 crore rupees from January 1 to October 31 this year

तट रक्षक बल: जनवरी से अक्तूबर के बीच जब्त किए 5516 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ

Mon, 29 Nov 2021 07:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 29 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

इस साल अक्तूबर तक भारतीय तट रक्षक बल ने समुद्री रास्ते से आने वाली मादक पदार्थों की कई बड़ी खेप बरामद की हैं। इन मादक पदार्थों की कीमत 5516 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
ICG seized drugs worth more than 5516 crore rupees from January 1 to October 31 this year
भारतीय तट रक्षक - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने साल 2021 के पहले 10 महीनों में मादक पदार्थों की 5516 करोड़ रुपये कीमत की खेप जब्त की हैं। आईसीजी के प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ये मादक पदार्थ नावों और जहाजों से जब्त किए गए। 

विज्ञापन


प्रवक्ता ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा, 'साल 2009 से अब तक 11,524 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। वहीं, एक जनवरी 2021 से 31 अक्तूबर 2021 तक जब्त किए गए नारकोटिक्स की कीमत 5516.25 करोड़ रुपये है।'
विज्ञापन


बता दें कि आईसीजी के निदेशक के नटराजन ने बीती 25 नवंबर को कहा था कि भारत में आने वाली मादक मदार्थों क अधिकतर खेपें पाकिस्तान में स्थित मकरान तट के जरिए आती हैं। उन्होंने कहा था कि इसे लेकर हमारे पास निश्चित खुफिया सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि साल 2009 से हमने तटीय राज्यों के अधिकारियों के साथ 33 से अधिक तटीय सुरक्षा अभ्यास और अभियान आयोजित किए हैं। कई बार हम दो राज्यों को साथ में लेकर आए हैं और अभ्यास किए हैं, इससे हमारी क्षमताएं और कौशल बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed