फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ICG and Gujarat ATS apprehend boat carrying 8 Pakistanis, 30 kg heroin near Jakhau coast

कार्रवाई : गुजरात के तट पर धराए आठ पाकिस्तानी नागरिक, 300 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन भी बरामद

Thu, 15 Apr 2021 08:21 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कच्छ
पीटीआई, कच्छ Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Apr 2021 08:21 PM IST
सार

  • कच्छ जिले के जखाऊ तट के समीप नौका में आठ पाकिस्तानी नागरिक सवार थे
  • समुद्री सीमा में एक पाकिस्तानी नौका द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी 

विज्ञापन
ICG and Gujarat ATS apprehend boat carrying 8 Pakistanis, 30 kg heroin near Jakhau coast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तटरक्षकों ने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर गुरुवार को कच्छ जिले के जखाऊ तट के समीप मछली पकड़ने वाली एक नौका पकड़ी जिसमें आठ पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। नौका से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में एक पाकिस्तानी नौका द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि सूचना मिलने के बाद तटरक्षक ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर अभियान शुरू किया। बयान के मुताबिक बुधवार की रात भारतीय जल क्षेत्र के भीतर संदिग्ध पाकिस्तानी नौका नजर आई और तटरक्षक कर्मियों ने इस नौका को घेर लिया।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि नौका से 300 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बयान के मुताबिक आरंभिक जांच से पता चला कि तस्करी के जरिए यह खेप गुजरात तट के पास पहुंचाई जाने वाली थी। नौका और इस पर सवार आठ पाकिस्तानियों को आगे पूछताछ के लिए जखाऊ लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक साल में मादक द्रव्य के तस्करों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि तटरक्षक ने करीब 5,200 करोड़ रुपये का 1.6 टन से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त किया है। इससे पहले आईसीजी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘आईसीजी ने एटीएस गुजरात के साथ एक संयुक्त अभियान में आज भारतीय समुद्री क्षेत्र में आईएमबीएल (अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा) के समीप जखाऊ तट से पाकिस्तानी नौका पीएफबी (पाकिस्तानी फिशिंग बोट) पकड़ी। इसमें आठ पाकिस्तानी नागरिक सवार थे और 30 किग्रा हेरोइन रखी हुई थी।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed