{"_id":"5fb518778ebc3e9b874ee928","slug":"icc-to-launch-web-store-of-indian-textiles-as-part-of-atmanirbhar-india-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आईसीसी शुरू करेगी भारतीय वस्त्रों का वेब स्टोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आईसीसी शुरू करेगी भारतीय वस्त्रों का वेब स्टोर
Wed, 18 Nov 2020 06:19 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
ई-कॉमर्स
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल 'आत्मनिर्भर भारत' को अब इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) का साथ मिला है। आईसीसी ने बुधवार को कहा कि वह एक वैश्विक कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई द्वारा भारतीय वस्त्रों के उत्कृष्ट संग्रह का प्रदर्शन करने के लिए एक वेब स्टोर शुरू करेगी।
विज्ञापन
आईसीसी के बयान में कहा गया कि यह 14 दिसंबर से शुरू होने वाले आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारतीय उत्पादों के लिए तीन दिवसीय वैश्विक ऑनलाइन एल 2 जी (स्थानीय से वैश्विक) प्रदर्शनी होगी। एमएसएमई के इस आयोजन में हथकरघा, खादी और जूट के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि आईसीसी ने प्रदर्शकों की संख्या और शामिल होने वाले देशों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और भारतीय विक्रेताओं दोनों को दुनियाभर में अपने नेटवर्क का हिस्सा लेने, बातचीत करने और विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला है।
विज्ञापन