{"_id":"6077635887cc2d326536c1e0","slug":"ib-said-to-delhi-high-court-niether-report-submitted-to-home-ministry-on-mumbai-train-blasts-of-2006","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईबी: 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों पर गृह मंत्रालय को नहीं सौंपी गई कोई रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईबी: 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों पर गृह मंत्रालय को नहीं सौंपी गई कोई रिपोर्ट
Thu, 15 Apr 2021 03:19 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:19 AM IST
सार
- आईबी ने कहा कि उसने 2009 या 11 जुलाई, 2006 के धमाके के तुरंत बाद कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की है
विज्ञापन
IB- खुफिया ब्यूरो
- फोटो : IB Website
विस्तार
खुफिया ब्यूरो ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि उसने 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों पर न तो कोई रिपोर्ट तैयार की थी और न ही उसे गृह मंत्रालय को सौंपा था। दरअसल जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने इस साल जनवरी में खुफिया ब्यूरो को इस मामले में हलफनामा देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
आईबी ने कहा कि उसने 2009 या 11 जुलाई, 2006 के धमाके के तुरंत बाद कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की है। दरअसल उस दौरान सात आरडीएक्स से मुंबई के कई लोकल ट्रेनों में धमाके हुए थे, जिनमें 189 लोगों की मौत हो गई थी और 829 लोग जख्मी हो गए थे। खुफिया ब्यूरो के वकील सीके भट्ट ने कहा कि उस मामले की महाराष्ट्र की एटीएस ने जांच की थी।
विज्ञापन