{"_id":"5fc5506e8ebc3eefba413d43","slug":"ias-utpal-singh-appointed-general-secretary-of-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पल सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त, आज से संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उत्पल सिंह लोकसभा के महासचिव नियुक्त, आज से संभालेंगे कार्यभार
Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उत्तराखंड काडर के साल 1986 बैच के आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह को लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया है। करीब 34 साल का प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सिंह मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
सिंह उत्तराखंड के मुख्य सचिव केसाथ ही लोकसभा में सचिव पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। लगभग साढ़े तीन दशक के करियर में सिंह ने राज्यों के साथ केंद्र सरकार में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभाई है।
विज्ञापन
सिंह कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। लोकसभा महासचिव बनने से पहले सिंह लोकसभा में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन