{"_id":"624693bdc081371a8a48cb4d","slug":"ias-tina-dabi-getting-married-again-with-pradeep-gawande-know-about-her-sister-ria-dabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीना डाबी की दूसरी शादी: यूपीएससी में बहन ने भी हासिल की थी 15वीं रैंक, जानिए अब कहां हैं रिया डाबी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीना डाबी की दूसरी शादी: यूपीएससी में बहन ने भी हासिल की थी 15वीं रैंक, जानिए अब कहां हैं रिया डाबी
Fri, 01 Apr 2022 11:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:25 AM IST
सार
रिया डाबी भी 2021 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी बहन टीना को भी राजस्थान कैडर ही मिला हुआ है। वहीं टीना जिन प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं वह भी राजस्थान कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
विज्ञापन
टीना और रिया डाबी
- फोटो : Instagram/ria.dabi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना डाबी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। वह अपने से 13 साल बड़े आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं। टीना की तरह उनकी छोटी बहन रिया डाबी ने भी यूपीएससी की परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करके सभी को चौंका दिया था। 23 वर्षीय रिया डाबी इस परीक्षा में टॉप करने वाली पहली अनुसूचित जाति की उम्मीदवार भी हैं। ऐसे में जानते हैं इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं रिया डाबी...
विज्ञापन
राजस्थान कॉडर की अधिकारी हैं रिया
रिया डाबी भी 2021 बैच की राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी बहन टीना को भी राजस्थान कैडर ही मिला हुआ है। वहीं टीना जिन प्रदीप गवांडे से शादी रचाने जा रही हैं वह भी राजस्थान कैडर के वरिष्ठ अधिकारी हैं। टीना जहां वर्तमान में संयुक्त सचिव वित्त के पद पर तैनात हैं तो प्रदीप राजस्थान आर्कोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट के निदेशक हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी थी बधाई
टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन रिया को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था कि आपको घर में पाकर बहुत अच्छा लगा। राजस्थान कैडर में आपका स्वागत है। इस दौरान रिया ने कहा था कि, उनकी बहन टीना डाबी की सफलता के बाद उन पर एक अच्छी रैंक लाने का दबाव था।
विज्ञापन