{"_id":"5c370270bdec22570d2de2f6","slug":"ias-officer-shah-faesal-resigns-p-chidambaram-attacks-on-narendra-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी आईएएस इस्तीफा: चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, केंद्रीय मंत्री ने कहा-विश्वास की कमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीरी आईएएस इस्तीफा: चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, केंद्रीय मंत्री ने कहा-विश्वास की कमी
Thu, 10 Jan 2019 01:59 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
शाह फैसल के इस्तीफे पर चिदंबरम ने साधा निशाना
- फोटो : social media
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने आईएएस अधिकारी शाह फैसल के इस्तीफे को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस कदम से दुनिया उनकी पीड़ा और आक्रोश पर ध्यान देगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसतीफे को शाह फैसल के आत्मविश्वास की कमी बताया है।
विज्ञापन
एक के बाद एक ट्वीट करते हुए पूर्व गृह और वित्त मंत्री ने कहा कि पहले कश्मीरी आईएएस टॉपर रहे फैसल ने जो कुछ भी कहा है, वह नरेंद्र मोदी सरकार को दोषी ठहराता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह दुखद है, लेकिन वह शाह फैसल को सलाम करते है। उन्होंने कहा कि शाह फैसल के बयान का हर शब्द सच है और भाजपा सरकार को दोषी ठहराने वाला है। मालूम हो कि बुधवार को फैसल ने सिविल सेवा अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
इधर, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस्तीफे का फैसला ऐसा है, जोकि शाह में आत्मविश्वास की कमी दिखाता है। उन्होंने कहा कि अगर आपमें आत्मविश्वास है, तो आतंकवाद से जूझना और लड़ना चाहिए था।
Union Minister Dr Jitendra Singh on the resignation of Shah Faesal, an IAS officer from J&K: This in itself is an indication of lack of conviction. If you have the conviction then you should be ready to condemn the act of terrorism... 1/2 pic.twitter.com/mWQlDmFztk
— ANI (@ANI) January 10, 2019
मालूम हो कि फैसल ने अपने इस्तीफे की वजह कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं को बताया था और साथ ही कहा था कि कश्मीरी लोगों तक पहुंचने के केंद्र सरकार के प्रयासों में ईमानदारी की कमी है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय मुसलमानों को हाशिये पर डाले जाने पर भी आक्रोश जाहिर किया था।
चिदंबरम ने कहा कि कुछ समय पहले ही पंजाब के पूर्व डीजीपी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जूलियो रिबेरो ने भी यही बात कही थी, लेकिन शासकों की तरफ से उन्हें आश्वासन का एक शब्द तक भी नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिकों के ऐसे बयानों से हमारा सिर अफसोस और शर्म से झुक जाना चाहिए। मालूम हो कि मोदी सरकार को लेकर रिबेरो ने तब कहा था कि देश को समावेशी विकास की जरूरत है न कि कुछ वर्गों की।