फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS Giridhar Aramane to take over as the new Defence Secretary tomorrow

IAS Giridhar Aramane: देश के अगले रक्षा सचिव होंगे आईएएस गिरिधर अरमाने, कल संभालेंगे कार्यभार

Mon, 31 Oct 2022 09:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 09:58 PM IST
सार

देश के अगले रक्षा सचिव के रूप में आईएएएस गिरिधर कल यानी मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। वह इस महीने की शुरूआत में डिफेंस एक्सपो-2022 के दौरान विशेष कार्य अधिकारी  के रूप में रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
IAS Giridhar Aramane to take over as the new Defence Secretary tomorrow
रक्षा मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

देश के अगले रक्षा सचिव के रूप में आईएएएस गिरिधर अरमाने कल यानी मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। वह इस महीने की शुरूआत में डिफेंस एक्सपो-2022 के दौरान विशेष कर्तव्य अधिकारी (स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर)  के रूप में रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


अरमाने ने 1 मई 2020 को सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले अरमाने कैबिनेट सचिवाल में अतिरिक्त सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वे साल 2012-14 के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में एम. टेक. किया है और अर्थशास्त्र में परास्नातक भी किया हुआ है। अरमाने ने आईआईएम-बेंगलोर, आईआईएफटी-नई दिल्ली और टाटा प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान-पुणे के अलावा सिंगापुर और फ्रांस में वित्त और बैंक क्षेत्रों में प्रशिक्षण हासिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अरमाने ने आंध्र प्रदेश सरकार में फील्ड और पॉलिसी स्तर के विभिन्न पदों पर भी काम किया है और उन्हें संगठनात्मक और वित्त मामलों में व्यापक अनुभव हासिल है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed