फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS AK Sharma may get a major responsibility in UP

पीएम मोदी के करीबी अफसर ने लिया वीआरएस, कर सकते हैं सियासी पारी शुरू

Wed, 13 Jan 2021 04:15 AM IST
Jeet Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 04:15 AM IST
विज्ञापन
IAS AK Sharma may get a major responsibility in UP
अरविंद कुमार शर्मा - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में भाजपा की राजनीति निकट भविष्य में नई करवट लेने वाली है। मझोले, लघु व सूक्ष्म (एमएसएमई) मंत्रालय में सचिव रहे गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी अरविंद कुमार शर्मा को योगी सरकार में अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में दलित मतदाताओं को साधने के लिए पार्टी इस बिरादरी से डिप्टी सीएम बनाने पर भी मंथन कर रही है। अगले एक या दो हफ्ते में इस पर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी के सीएम रहते गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी के बाद पीएमओ में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके आईएएस शर्मा ने सोमवार को अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली जबकि एमएसएमई सचिव के तौर पर उनका दो साल का कार्यकाल अभी बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस्तीफे का कारण उन्हें योगी सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपा जाना है। शर्मा जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे।

सीएम-पीएम से मुलाकात में ही तय हो गई थी जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, शर्मा पीएम मोदी की खास पसंद हैं। बीते हफ्ते राज्य के सीएम की पीएम से हुई मुलाकात के दौरान ही उनको योगी सरकार में अहम जिम्मेदारी देना तय हो गया था। इसी बैठक के बाद शर्मा ने वीआरएस ले लिया। पीएम मोदी को लो प्रोफाइल के अधिकारी पसंद हैं। इस खांचे में मऊ निवासी शर्मा पूरी तरह से फिट बैठते हैं। 

तीसरे डिप्टी सीएम पर भी चर्चा
भविष्य में होने वाले बदलाव में उत्तर प्रदेश को तीसरा डिप्टी सीएम भी मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक यूपी में बीते लोकसभा चुनाव में गैर-जाटवों को छोड़कर दलित वर्ग से जुड़ी अन्य जातियों का भाजपा को बड़ा समर्थन मिला था।


आगामी चुनाव में पूरी दलित बिरादरी को साधने के लिए पार्टी इस बिरादरी से डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रही है। योगी सरकार में दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ा फेरबदल होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि इसमें एक या दोनों डिप्टी सीएम को कुर्सी गंवानी पड़ सकती है या तीसरे डिप्टी सीएम भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed